9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालगेहूं-धान से आगे बढ़ें किसान, अपनाएं इंटीग्रेटेड फार्मिंग: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज...

गेहूं-धान से आगे बढ़ें किसान, अपनाएं इंटीग्रेटेड फार्मिंग: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

Published on

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए ‘इंटीग्रेटेड फार्मिंग’ (एकीकृत कृषि) का बड़ा विजन पेश किया है। भोपाल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल गेहूं और धान की पारंपरिक खेती से किसानों, विशेषकर छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति में क्रांतिकारी बदलाव संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में औसत जोत का आकार मात्र 0.96 हेक्टेयर है, ऐसे में किसानों को अनाज के साथ-साथ फल, सब्जी, पशुपालन, मधुमक्खी पालन और मछली पालन जैसे मॉडल्स को अपनाना होगा।

इस एकीकृत मॉडल का व्यावहारिक प्रदर्शन करने के लिए 11 से 13 अप्रैल तक रायसेन में ‘उन्नत कृषि महोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वैज्ञानिक किसानों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे। प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा उनके बंगले पर दिए गए धरने को ‘अपरिपक्व राजनीति’ करार देते हुए कहा कि राजनीति गरिमा और तथ्यों के साथ होनी चाहिए।

वहीं, वैश्विक हालातों पर चर्चा करते हुए उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि पश्चिम एशिया के संघर्ष के कारण खाद (DAP और यूरिया) की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन भारत सरकार इस बढ़े हुए बोझ को किसानों पर नहीं आने देगी और सब्सिडी के माध्यम से कीमतों को नियंत्रित रखा जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि लागत घटाना और विविधीकरण के माध्यम से आय बढ़ाना ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...