9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeभोपालनौकरी की तलाश में आए किसान से मोबाइल छीना, सवा माह बाद...

नौकरी की तलाश में आए किसान से मोबाइल छीना, सवा माह बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

Published on

भोपाल। राजधानी में रोजगार की तलाश में आए एक किसान के साथ मोबाइल झपटमारी की वारदात सामने आई है। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित को सवा महीने तक पुलिसिया कार्रवाई के लिए भटकना पड़ा। गोविंदपुरा थाना पुलिस ने अब जाकर इस मामले में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सागर जिले के राहतगढ़ स्थित पड़ा रसोई गांव के रहने वाले मलखान यादव (32) पेशे से किसान हैं। वे 27 फरवरी को ड्राइवर की नौकरी के सिलसिले में भोपाल आए थे। काम की बात करने के बाद रात करीब 11 बजे वे वापस सागर जाने के लिए आईएसबीटी पहुंचे। इसी दौरान वे पास ही स्थित कलारी चले गए, जहां अधिक नशा होने के कारण उनकी स्थिति बिगड़ गई।

नशे की हालत में मलखान एक सवारी ऑटो में सवार हुए। इस दौरान ऑटो में कुछ झूमाझटकी हुई, जिससे उनका मोबाइल नीचे गिर गया। जैसे ही ऑटो चालक ने मोबाइल उठाकर मलखान को देना चाहा, तभी वहां मौजूद एक अज्ञात युवक मोबाइल छीनकर रफूचक्कर हो गया।

पीड़ित किसान जब वारदात की शिकायत करने थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे मोबाइल का बिल लेकर आने की बात कहकर बैरंग लौटा दिया था। बिल और अन्य दस्तावेज पेश करने के सवा महीने बाद अब पुलिस ने झपटमारी की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

Latest articles

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

More like this

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20...

गेहूं-धान से आगे बढ़ें किसान, अपनाएं इंटीग्रेटेड फार्मिंग: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि को लाभ का धंधा...

मप्र में थमा आंधी-बारिश का दौर, अब सताएगी भीषण गर्मी, 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

भोपाल। मप्र में अप्रैल के पहले पखवाड़े में देखने को मिले आंधी, बारिश और...