15.1 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालमप्र नगरीय निकाय चुनाव: अब लड़ना होगा महंगा, प्रत्याशियों की जमानत राशि...

मप्र नगरीय निकाय चुनाव: अब लड़ना होगा महंगा, प्रत्याशियों की जमानत राशि बढ़ाने की तैयारी

Published on

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को देखते हुए चुनावी नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। वर्ष 2027 में संभावित चुनावों से पहले सरकार प्रत्याशियों द्वारा जमा की जाने वाली जमानत राशि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध में एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें नगर निगम, नगरपालिका और नगर परिषद स्तर पर अलग-अलग पदों के लिए डिपॉजिट राशि बढ़ाने का सुझाव दिया गया है।

नए प्रस्ताव के मुताबिक, नगर निगम महापौर पद के लिए जमानत राशि 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 32 हजार रुपये की जा सकती है। वहीं, नगरपालिका अध्यक्ष के लिए इसे 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 24 हजार रुपये करने का प्रस्ताव है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान नियमों के अनुसार, चुनाव में कुल वैध मतों के 6 प्रतिशत से कम वोट मिलने पर प्रत्याशी की जमानत राशि जब्त हो जाती है, जबकि इससे अधिक वोट मिलने पर राशि वापस कर दी जाती है। सरकार का तर्क है कि जमानत राशि बढ़ाने से केवल गंभीर उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में उतरेंगे, जिससे चुनावी प्रक्रिया में अनावश्यक उम्मीदवारों की भीड़ को कम किया जा सकेगा।

Latest articles

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

More like this

कांग्रेस के कई विधायक विशेष विमान से बंगलूरू रवाना, अजय सिंह बोले- चार-पांच भाजपा नेता हमारे संपर्क में

भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने...

MP में मंडी फ़ीस बढ़ी; सरकार को ₹800 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा; भोपाल मेट्रो की लागत बढ़कर ₹10,033 करोड़ हुई

भोपाल। भोपाल मेट्रो रेल परियोजना को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी...

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...