18.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभोपालस्टेट बैंक के एटीएम में जमा किए 500 के जाली नोट, आरोपी...

स्टेट बैंक के एटीएम में जमा किए 500 के जाली नोट, आरोपी घर से फरार

Published on

भोपाल। राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक एटीएम में भारी संख्या में पांच सौ रुपये के नकली नोट जमा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संदिग्ध युवक पुलिस के बुलावे के बाद से ही अपने घर से गायब है।

बैंक मैनेजर सौरभ शर्मा द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, पॉली शाखा स्थित एटीएम में पैसे निकालने के साथ-साथ जमा करने की भी सुविधा है। 4 अप्रैल की सुबह करीब छह बजे अब्दुल माहिर नाम का व्यक्ति इस एटीएम पर पहुंचा और उसने कुल 29 हजार रुपये जमा किए। मशीन द्वारा नोट स्वीकार न करने और वापस न आने की तकनीकी शिकायत मिलने पर जब बैंक प्रबंधन ने जांच की, तो पता चला कि जमा किए गए नोटों में से 25 नोट नकली थे। इस गंभीर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने संदेही अब्दुल माहिर को थाने तलब किया, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वह वहां से भी नदारद मिला।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी घेराबंदी तेज कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि आरोपी जिस स्थान पर छिपा है, उसकी सटीक जानकारी मिल गई है और उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा। पुलिस को अंदेशा है कि इस घटना के पीछे जाली नोट चलाने वाला कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

डिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा ‘एडवांस’ केंद्र, हर साल ₹26.80 करोड़ की चपत

भोपाल। राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का सबसे बड़ा और 'नेक्स्ट लेवल'...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला यासीन मलिक गिरफ्तार, कोहेफिजा पुलिस की कार्यवाही

भोपाल। राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने...