9.2 C
London
Saturday, April 11, 2026
Homeभोपालजम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह,...

जम्बूरी मैदान में 20 अप्रैल को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह, गृहस्थी के लिए मिलेगी 50 हजार की सामग्री

Published on

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा क्षेत्र के अंतर्गत जम्बूरी मैदान, आनंद नगर में आगामी 20 अप्रैल को ‘सर्व समाज कन्या विवाह सम्मेलन’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को आयोजन स्थल पर विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ।

समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार साहू ने बताया कि सर्व समाज कन्या विवाह सम्मेलन का यह दूसरा वर्ष है। पिछले वर्ष की सफलता को देखते हुए इस बार भी 51 निर्धन एवं जरूरतमंद जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। खास बात यह है कि नवदंपतियों को नए जीवन की शुरुआत के लिए समिति की ओर से करीब 50 हजार रुपये तक की घरेलू गृहस्थी सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

आनंद नगर विधायक प्रतिनिधि अशोक गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति ने जानकारी दी कि 20 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस मुख्य समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र के सेवाभावी लोगों में उत्साह है और पंजीयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि पात्र कन्याओं का विवाह गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Latest articles

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...

सीएम मान ने पीआरटीसी के बेड़े में शामिल कीं 250 बसें, अकाली दल और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला दौरे के दौरान पीआरटीसी के बेड़े...

More like this

गेहूं-धान से आगे बढ़ें किसान, अपनाएं इंटीग्रेटेड फार्मिंग: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय कृषि को लाभ का धंधा...

मप्र में थमा आंधी-बारिश का दौर, अब सताएगी भीषण गर्मी, 6 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

भोपाल। मप्र में अप्रैल के पहले पखवाड़े में देखने को मिले आंधी, बारिश और...

नौकरी की तलाश में आए किसान से मोबाइल छीना, सवा माह बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल। राजधानी में रोजगार की तलाश में आए एक किसान के साथ मोबाइल झपटमारी...