10.7 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालकॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

Published on

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चेयरपर्सन मीना गुप्ता रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर संस्थान परिसर में ऊर्जा और उत्साह का अनोखा माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

संस्थान के डायरेक्टर डॉ. भरत किशोर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि “ऐसे उत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। यह न केवल उनकी प्रतिभा को निखारते हैं बल्कि टीमवर्क, लीडरशिप और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं।”
16 अप्रैल को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में लैन गेमिंग, गली क्रिकेट, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, रंगोली, स्टार्टअप प्रदर्शनी, प्रोजेक्ट एक्सपो, फार्मा प्रेजेंटेशन, मिस्ट्री हंट प्रतियोगिता एवं क्रिएटिव कैनवास प्रमुख आकर्षण रहे। इन सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।”

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की भी विशेष उपस्थिति रही। पूरे आयोजन ने संस्थान की सक्रियता और छात्रों की प्रतिभा को एक मंच प्रदान किया। आगामी दो दिनों में विभिन्न सांस्कृतिक, तकनीकी एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...

शाहजहानाबाद की अशोका कॉलोनी में सरेराह हवाई फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत, वारदात सीसीटीवी में कैद

भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोका कॉलोनी में शुक्रवार...

अधिकमास एवं छठवें बड़े मंगल का दिव्य संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखने वाले अधिकमास और छठवें बड़े मंगल के...