26.7 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeहेल्थचाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता...

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

Published on

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चाय की तासीर ठंडी होती है और पानी की तासीर ठंडी या फिर नॉर्मल होती है। गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन करने के तुरंत बाद ठंडी तासीर वाली चीजों को कंज्यूम कर लेना, सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि अगर आप चाय पीने के तुरंत बाद पानी पी लेंगे, तो आपके शरीर पर क्या असर पड़ सकता है…

पेट के लिए नुकसानदायक

अगर आप चाय पीने के तुरंत बाद पानी पिएंगे, तो आपकी बॉडी का तापमान असंतुलित हो जाएगा। गर्मागर्म चाय के बाद पानी, पेट के तापमान को भी गिराने का काम कर सकता है। आपकी इस लापरवाही के कारण आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है और डाइजेशन प्रोसेस धीमा हो सकता है। इस आदत की वजह से आपको पेट में भारीपन या फिर गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

 

सेंसिटिविटी की समस्या

गर्म चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने से आपकी ओरल हेल्थ भी बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। अचानक से तापमान बदलने से दांतों की इनेमल पर नेगेटिव असर पड़ता है। इस लापरवाही की वजह से दांतों में झनझनाहट पैदा हो सकती है। अगर आप सेंसिटिविटी की समस्या से बचना चाहते हैं, तो अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश में जुट जाइए।

चाय पीने से पहले पी सकते हैं पानी

अगर आप पानी पीना ही चाहते हैं तो चाय पीने से पहले पानी पी सकते हैं। क्या आपको चाय पीने के बाद एसिडिटी या फिर सीने में जलन महसूस होती है? अगर हां, तो आप चाय से तुरंत पहले नहीं बल्कि 15 मिनट पहले पानी पी सकते हैं। ऐसा करने से एसिडिटी और सीने में जलन के खतरे को कम किया जा सकता है। इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो कर आप अपनी सेहत को बिगड़ने से बचा सकते हैं।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

लू और भीषण गर्मी से करना है तौबा तो पीएं पुदीना-सत्तू का शरबत, जानें इसे बनाने का आसान तरीका?

गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और अंदर से ठंडा रखना और लू...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

सेहत के लिए वरदान है कच्ची हल्दी, रोज़ाना सेवन से कैंसर सहित कई बीमारियों का खतरा हो सकता है कम

Turmeric benefits: कच्ची हल्दी स्वास्थ्य के लिए वरदान की तरह माना गया है। कच्ची...