12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालभेल दशहरा मैदान पर 50 हजार शिक्षकों की हुंकार, टीईटी के विरोध...

भेल दशहरा मैदान पर 50 हजार शिक्षकों की हुंकार, टीईटी के विरोध में ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’

Published on

भोपाल। राजधानी के भेल स्थित दशहरा मैदान में शनिवार को प्रदेश भर के करीब 50 हजार से अधिक शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन किया। ‘अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा’ के आह्वान पर आयोजित इस ‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्रा’ में शामिल शिक्षकों ने अनिवार्य की गई शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को रद्द करने और सेवा अवधि की गणना नियुक्ति दिनांक से करने की मांग उठाई। भारी भीड़ के कारण दशहरा मैदान का पंडाल छोटा पड़ गया और सैकड़ों शिक्षकों को भीषण गर्मी के बीच पेड़ों की छांव में बैठकर अपना विरोध दर्ज कराना पड़ा।

 

शिक्षकों को अब TET देने के लिए मजबूर करना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण

संयुक्त मोर्चा के संयोजक जगदीश यादव और आजाद अध्यापक संघ के अध्यक्ष भरत पटेल ने कहा कि 20-25 वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को अब TET देने के लिए मजबूर करना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि यदि सरकार परीक्षा लेना ही चाहती है, तो शिक्षकों को जनगणना और अन्य गैर-शिक्षण कार्यों से मुक्त कर पढ़ाई के लिए पर्याप्त अवकाश दिया जाए। शिक्षकों का तर्क है कि वे नियुक्ति के समय सभी आवश्यक अर्हताएं पूरी कर चुके थे, ऐसे में नई शर्तें थोपना न्यायसंगत नहीं है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश से करीब 90 से 95 प्रतिशत शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं।

TET की अनिवार्यता बढ़ रहा मानसिक दबाव

सरकार द्वारा नियुक्ति की मूल तारीख से सेवा की गणना न किए जाने के कारण शिक्षकों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। TET की अनिवार्यता से न केवल उन पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है, बल्कि भविष्य में कम पेंशन और ग्रेच्युटी मिलने का डर भी सता रहा है। एक ओर जहां शिक्षक सड़कों पर हैं, वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने 17 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर ‘रिव्यू पिटीशन’ दाखिल कर दी है। शिक्षक संगठनों ने इस कदम का स्वागत तो किया है, लेकिन साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मूल मांगें पूरी नहीं होतीं, संघर्ष जारी रहेगा।

 

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...