12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालपुरानी रंजिश में पुताई ठेकेदार की चाकू-छुरी से हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में पुताई ठेकेदार की चाकू-छुरी से हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Published on

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वधर्म दामखेड़ा इलाके में शुक्रवार रात बेखौफ बदमाशों ने वर्चस्व कायम करने के लिए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पुताई ठेकेदारी करने वाले 20 वर्षीय निखिल सितोले पर आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू और छुरियों से 10 से अधिक वार किए। हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि युवक के पेट पर हुए वार से उसकी आंतें तक बाहर आ गईं।

परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां शनिवार तड़के इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुरानी दोस्ती रंजिश में बदली मृतक के पिता सतीश सितोले के अनुसार, निखिल और आरोपी पहले दोस्त थे, लेकिन आरोपियों की आपराधिक प्रवृत्तियों, नशाखोरी और मोहल्ले की महिलाओं से छेड़छाड़ के कारण निखिल ने उनसे दूरी बना ली थी। वह बदमाशों द्वारा फैलाई जा रही दहशत का विरोध करता था और इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया। वारदात के समय आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

जेल से छूटते ही फिर मचाया तांडव बताया जा रहा है कि आरोपी जुगल, गोविंद और धनु शातिर अपराधी हैं और हाल ही में हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल से बाहर आए थे। घटना वाले दिन शाम को भी आरोपियों ने निखिल को धमकाया था, जिस पर निखिल ने पुलिस में शिकायत की बात कही थी। इसी बात से आक्रोशित होकर बदमाशों ने रात करीब 9:30 बजे उसे घर के बाहर अकेला पाकर हमला बोल दिया।

पुलिस की कार्रवाई कोलार टीआई संजय सोनी के अनुसार, मामले में शुरूआती तौर पर साधारण झगड़े की सूचना मिली थी, लेकिन निखिल की मौत के बाद अब पांच आरोपियों—धनु, गोविंद, आशीष, जुगल और गन्नू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी धनु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। रिकॉर्ड के अनुसार मृतक निखिल पर भी पूर्व में भोपाल और इंदौर में मारपीट के तीन मामले दर्ज थे। पुलिस जल्द ही सभी फरार आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...