12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालशादी की पहली सालगिरह से पहले वनकर्मी ने की खुदकुशी, पत्नी 5...

शादी की पहली सालगिरह से पहले वनकर्मी ने की खुदकुशी, पत्नी 5 माह की गर्भवती

Published on

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर में रहने वाले एक वनकर्मी ने शुक्रवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 34 वर्षीय रोहित रायकवार के रूप में हुई है, जो सतपुड़ा भवन स्थित वन विभाग के कार्यालय में कार्यरत थे। हृदयविदारक बात यह है कि आगामी 10 मई को रोहित की शादी की पहली सालगिरह थी और उनकी पत्नी पांच माह की गर्भवती हैं।

पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। रोहित को उनके पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हबीबगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। मृतक के साले शुभम रायकवार ने रोहित के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुभम का कहना है कि रोहित की मां और अन्य परिजन उसकी बहन (रोहित की पत्नी) को अक्सर प्रताड़ित करते थे।

 

घर में होने वाले इसी पारिवारिक कलह और आपसी तनाव के कारण रोहित पिछले कुछ समय से गहरे डिप्रेशन में थे। परिजनों का मानना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। हबीबगंज पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। अभी तक परिजनों के औपचारिक बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पुलिस का कहना है कि जांच और बयानों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...