12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालभोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक की भिंड में संदिग्ध मौत

भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक की भिंड में संदिग्ध मौत

Published on

भोपाल। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय उमेश दौहरे के रूप में हुई है, जो 14 अप्रैल को छुट्टी लेकर अपने गृह नगर भिंड आए थे। शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात हुई इस घटना से पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक उमेश दौहरे रात में गीता भवन गली स्थित अपनी एक महिला मित्र के घर गए थे। वहां रहने के दौरान ही उन्होंने अपने एक परिचित को फोन कर अचानक तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी थी। इसके कुछ ही देर बाद वह गली में अचेत अवस्था में पाए गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उमेश दौहरे पिछले करीब 15 वर्षों से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में उनकी पदस्थापना भोपाल पुलिस लाइन में थी। छुट्टी पर घर आने के दौरान हुई इस अनहोनी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कोतवाली टीआई बृजेंद्र सेंगर ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। टीआई के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...