9.7 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeभोपालगाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की...

गाय चोरी और कटने की आशंका पर थाने में धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Published on

भोपाल। गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी और उनके काटे जाने की आशंका को लेकर विवाद बढ़ गया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी, धाराएं बढ़ाने और एसआईटी जांच की मांग को लेकर सोमवार को बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने गांधी नगर थाने में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार फरियादी बद्रीप्रसाद भिलाला, निवासी अचारपुरा रोड गोदरमऊ, ने शिकायत दर्ज कराई है कि शुक्रवार रात उन्होंने अपनी दो गायों को खेत के पास मैदान में बांधा था। शनिवार सुबह दोनों गायें गायब मिलीं। गायों की तलाश के दौरान जैन फार्म हाउस में उनके गले की घंटियां मिलीं। वहीं पास में बड़ी मात्रा में खून और कुछ अवशेष भी पाए गए, जिससे गायों को काटकर तस्करी के लिए ले जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना को लेकर आक्रोशित बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता सोमवार को गांधी नगर थाना परिसर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग की। थाना प्रभारी ब्रजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

राजधानी में किशोरियों से दरिंदगी: घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म

भोपाल। राजधानी भोपाल में किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते...

भोपाल सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे बंदी ने लगाई फांसी

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में रविवार शाम हत्या के मामले में आजीवन कारावास की...

प्रेम प्रसंग में नाकामी पर बीटेक छात्र ने की आत्महत्या

भोपाल। राजधानी में प्रेम प्रसंग में विफलता के चलते युवाओं द्वारा आत्महत्या करने के...