8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालसिस्टम से नाराज पार्षद ने खुद उठाया कचरा, तो इधर जमीन पर...

सिस्टम से नाराज पार्षद ने खुद उठाया कचरा, तो इधर जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं

Published on

भोपाल। राजधानी में मंगलवार को व्यवस्था की दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। एक ओर जहां नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी से नाराज होकर वार्ड-48 के भाजपा पार्षद अरविंद वर्मा को खुद ही सड़कों पर कचरा साफ करने मोर्चा संभालना पड़ा, वहीं दूसरी ओर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा जनसुनवाई में एक दिव्यांग महिला की फरियाद सुनने के लिए खुद जमीन पर बैठ गए। वार्ड-48 के पार्षद अरविंद वर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

शाहपुरा के अजय नगर में शादी समारोह के बाद सड़क पर फैले कचरे को साफ करवाने के लिए पार्षद सुबह से स्वास्थ्य अधिकारी भावना पटेरिया और दरोगा शेख उवैस को फोन करते रहे, लेकिन जब घंटों कोई सुनवाई नहीं हुई, तो दोपहर 2 बजे पार्षद ने खुद तगारी उठाई और कचरा साफ करना शुरू किया। जब निगम की कचरा गाड़ी पहुंची, तो पार्षद ने खुद उसमें कचरा डालकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम के अधिकारी निरंकुश हो गए हैं और जनप्रतिनिधियों की बात भी अनसुनी कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का बेहद संवेदनशील स्वरूप नजर आया।

जनसुनवाई के दौरान जब एक दिव्यांग महिला माया संतोरिया अपनी समस्या लेकर पहुंची, तो कलेक्टर ने मर्यादाओं को किनारे रख खुद महिला के पास जाकर जमीन पर बैठकर उसकी व्यथा सुनी। कलेक्टर मिश्रा की इस पहल की वहां मौजूद हर व्यक्ति ने प्रशंसा की। जनसुनवाई में कलेक्टर ने जमीन विवाद और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों पर संज्ञान लिया। एक आरटीओ कर्मचारी द्वारा रिटायर्ड साथी की पेंशन रोकने और रिश्वत मांगने की शिकायत पर उन्होंने तत्काल जांच कर समाधान के निर्देश दिए।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...