11.2 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालभोपाल में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: अब मोहल्लों में लगेंगे...

भोपाल में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: अब मोहल्लों में लगेंगे कैंप, मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान

Published on

भोपाल। राजधानी के 6 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को अब अपनी शिकायतों के निराकरण के लिए बिजली दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अब उपभोक्ताओं के द्वार तक पहुँचने की तैयारी कर रही है। भोपाल सिटी सर्किल के अंतर्गत आने वाले सभी मोहल्लों और कॉलोनियों में विशेष शिविर (कैंप) लगाए जाएंगे, जहाँ बिजली से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।

बिजली कंपनी के अनुसार, भोपाल सिटी सर्किल के लगभग 6.10 लाख उपभोक्ताओं को सीधा लाभ पहुँचाने के लिए अप्रैल के अंतिम सप्ताह से इन शिविरों का आयोजन शुरू होगा। वर्तमान में इन कैंपों के लिए तारीख और स्थान (लोकेशन) तय किए जा रहे हैं। योजना के मुताबिक, एक दिन में 2 से 3 जोन में शिविर लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक क्षेत्र कवर हो सकें।

शिविरों में मुख्य रूप से उन शिकायतों को प्राथमिकता दी जाएगी जो उपभोक्ता रोजमर्रा में झेलते हैं। इनमें शामिल हैं गलत बिल या अधिक राशि की शिकायतें। मीटर के तेज चलने या तकनीकी खराबी का समाधान। लाइन, ट्रांसफार्मर और लो-वोल्टेज की समस्याएं। नए बिजली कनेक्शन और नाम परिवर्तन (नामांतरण) की प्रक्रिया भी मौके पर पूरी की जा सकेगी।

शिकायतों के बढ़ते बोझ के कारण लिया फैसला

बिजली कंपनी के कॉल सेंटरों पर शिकायतों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सामान्य दिनों में जहाँ 1800 से 2200 शिकायतें आती हैं, वहीं गर्मी की शुरुआत होते ही यह आंकड़ा 3200 तक पहुँच गया है। मानसून और भारी बारिश के दौरान शिकायतों की संख्या 5000 से 6000 तक पहुँच जाती है। इसी बढ़ते दबाव को कम करने और उपभोक्ताओं को त्वरित राहत देने के लिए कंपनी ने दफ्तर के बजाय फील्ड में जाकर काम करने का निर्णय लिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...

शाहजहानाबाद की अशोका कॉलोनी में सरेराह हवाई फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत, वारदात सीसीटीवी में कैद

भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोका कॉलोनी में शुक्रवार...

अधिकमास एवं छठवें बड़े मंगल का दिव्य संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखने वाले अधिकमास और छठवें बड़े मंगल के...