8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालकलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के...

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Published on

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की समस्याओं को सुना और उनका प्रभावी निराकरण किया। कलेक्टर ने जनसुनवाई में आए एक-एक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की और उनकी शिकायतों के तकनीकी व व्यवहारिक पहलुओं को समझते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

कुछ गंभीर प्रकरणों में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि आमजन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई की खास बात यह रही कि कलेक्टर ने आधुनिक तकनीक का लाभ उठाते हुए अन्य तहसीलों से आए आवेदकों की समस्याओं के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) का सहारा लिया। उन्होंने वीसी के माध्यम से संबंधित उपखंडों के एसडीएम और अन्य अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शासन की जनहितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसमें आ रही बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय सहित समस्त जिला अधिकारी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित रहे। वहीं, विभिन्न अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ और मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। जनसुनवाई में मुख्य रूप से राजस्व, अतिक्रमण, आर्थिक सहायता और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर त्वरित कार्यवाही के लिए अंकित किया गया।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

भोपाल में जल संकट: गर्मी की शुरुआत में ही मचा त्राहि-त्राहि, झुग्गी बस्तियों में टैंकरों के भरोसे जनता

भोपाल। राजधानी में गर्मी का पारा चढ़ते ही पेयजल की किल्लत ने विकराल रूप...