10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालनामांतरण नियमों में सख्ती, अब एग्रीमेंट या एमओयू के आधार पर नहीं...

नामांतरण नियमों में सख्ती, अब एग्रीमेंट या एमओयू के आधार पर नहीं होगा म्यूटेशन

Published on

भोपाल। राजधानी में संपत्ति के नामांतरण को लेकर जिला प्रशासन ने नए और कड़े निर्देश जारी किए हैं। अब शहर में नामांतरण कराने के लिए एमओयू (MoU), अनुबंध या पार्टनरशिप जैसे दस्तावेजों को कानूनी आधार नहीं माना जाएगा। प्रशासन ने सभी तहसील कार्यालयों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल वैध और निर्धारित दस्तावेजों के आधार पर ही नामांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाए।

दरअसल, पिछले कुछ समय से तहसील कार्यालयों में बड़ी संख्या में ऐसे आवेदन आ रहे थे, जिनमें रजिस्टर्ड डीड के बजाय अन्य दस्तावेजों का सहारा लिया जा रहा था। इसे देखते हुए प्रशासन ने भू-राजस्व संहिता 1959 के नियमों को स्पष्ट कर दिया है। अब नामांतरण के लिए केवल खरीद-बिक्री की रजिस्टर्ड डीड, विरासत, गिफ्ट डीड, वसीयत, विधिवत बंटवारा, कोर्ट ऑर्डर, पट्टा या अधिकार पत्र जैसे दस्तावेज ही मान्य होंगे। प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कई मामलों में कंपनियों के मर्जर एग्रीमेंट के आधार पर नामांतरण के आवेदन दिए जा रहे थे। नजूल क्षेत्रों में ऐसे 100 से अधिक मामले वर्तमान में लंबित हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कंपनी के मर्जर होने पर उसका संचालन तो जारी रहता है, लेकिन संपत्ति का स्वामित्व स्वतः स्थानांतरित नहीं होता। अन्य राज्यों के हाईकोर्ट के फैसलों का हवाला देकर किए जा रहे ऐसे आवेदनों को प्रशासन ने अमान्य घोषित कर दिया है। प्रशासन के मुताबिक, नामांतरण की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब बिना वैध रजिस्ट्री या सक्षम दस्तावेज के कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस फैसले से उन मामलों पर लगाम लगेगी जहाँ कच्चे दस्तावेजों या आपसी समझौतों के जरिए मालिकाना हक जताने की कोशिश की जाती थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...