10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में आज से तीन देवियों की विशेष आराधना का...

दादाजी धाम मंदिर में आज से तीन देवियों की विशेष आराधना का उत्सव शुरू

Published on

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में आज से तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की पावन श्रृंखला का शुभारंभ हो रहा है। 23 से 25 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में तीन देवियों की विशेष पूजा, अर्चना और वैदिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है।

उत्सव की शुरुआत आज गुरुवार, 23 अप्रैल को गंगा सप्तमी के अवसर पर होगी। शास्त्रों के अनुसार, वैशाख शुक्ल सप्तमी को माँ गंगा की उत्पत्ति ब्रह्माजी के कमंडल से हुई थी। इस उपलक्ष्य में मंदिर में माँ गंगा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और विशेष पुण्य लाभ हेतु श्रद्धालु सामूहिक आराधना करेंगे। श्रृंखला के दूसरे दिन, शुक्रवार 24 अप्रैल को माँ पीतांबरा बगलामुखी का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान विशेष पूजन, हवन और आरती का भव्य आयोजन होगा। महोत्सव के अंतिम दिन, शनिवार 25 अप्रैल को जानकी नवमी (सीता नवमी) पर माता सीता का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन मंदिर परिसर में विशेष भजन-कीर्तन और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव एवं मंदिर व्यवस्था समिति ने जानकारी दी कि आगामी 26 मई को गंगा दशहरा का पर्व भी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने शहर के समस्त श्रद्धालुओं से इन पावन अवसरों पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...