10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालनर्सिंग छात्रा से एम्स में नौकरी के नाम पर ठगी, परिचितों ने...

नर्सिंग छात्रा से एम्स में नौकरी के नाम पर ठगी, परिचितों ने ही लगाया 50 हजार का चूना

Published on

भोपाल। राजधानी में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बागसेवनिया थाना क्षेत्र का है, जहाँ एम्स ) भोपाल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवती से हजारों रुपए ऐंठ लिए गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता प्रिया राठौर (30), जो मूल रूप से सीहोर की रहने वाली है, ने भोपाल से नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की है और फिलहाल एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। उसकी पहचान सीहोर निवासी मुकुल त्यागी और अमर छावा से थी।

आरोपियों ने प्रिया को विश्वास में लिया कि उनकी एम्स में अच्छी पैठ है और वे वहां उसकी सरकारी नौकरी लगवा सकते हैं। नौकरी के नाम पर आरोपियों ने युवती से 50 हजार रुपए नकद लिए थे। पैसे लेने के बाद जब महीनों बीत गए और कोई नियुक्ति पत्र नहीं मिला, तो प्रिया ने अपने पैसे वापस मांगे।

आरोपियों द्वारा लगातार टालमटोली करने और पैसे लौटाने से इनकार करने पर पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस की शरण ली। बागसेवनिया पुलिस ने जांच के बाद मुकुल त्यागी और अमर छावा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमर छावा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी मुकुल त्यागी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...