10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालरिजल्ट बिगड़ने से दुखी छात्रा ने दी जान, शिवाजी नगर की घटना

रिजल्ट बिगड़ने से दुखी छात्रा ने दी जान, शिवाजी नगर की घटना

Published on

भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवाजी नगर (6 नंबर स्टॉप) में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा मोनिका रायकवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात को उसने घर में आत्मघाती कदम उठाया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बुधवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को प्राथमिक जांच और परिजनों के बयानों में पता चला है कि छात्रा कक्षा दसवीं का रिजल्ट बिगड़ने के कारण पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी।

पुलिस के अनुसार, मोनिका के पिता रामकृष्ण रायकवार सरकारी सेवा में हैं और माँ प्राइवेट जॉब करती हैं। मंगलवार को जब माता-पिता काम पर गए थे, तब मोनिका घर में अकेली थी। परिजनों के घर लौटने पर उन्होंने बेटी को फंदे से झूलते देखा। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं, जिसके चलते उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। जांच अधिकारी एएसआई यशवंत सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

परिजनों ने परीक्षा परिणाम को ही खुदकुशी की वजह बताया है। हालांकि, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए अन्य पहलुओं और प्रेम-प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही है। बुधवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...