10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालमप्र में भीषण गर्मी का तांडव: कई जिलों में पारा 43 डिग्री...

मप्र में भीषण गर्मी का तांडव: कई जिलों में पारा 43 डिग्री के करीब, लू का अलर्ट जारी

Published on

भोपाल। मप्र में सूर्यदेव के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है, जहाँ दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। वहीं, रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी चैन नहीं मिल रहा है।

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर सहित कई जिलों में लू (Heat Wave) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गर्मी का व्यापक असर पर्यटन स्थलों पर भी दिख रहा है। ग्वालियर में तापमान 41 डिग्री पार होने के चलते ऐतिहासिक ग्वालियर किले पर पर्यटकों की संख्या में भारी कमी आई है। ग्रामीण इलाकों, विशेषकर खरगोन में किसान गर्मी से अपनी फसलों को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। यहाँ मिर्च के पौधों को झुलसने से बचाने के लिए लगातार पानी का छिड़काव और नेट हाउस का सहारा लिया जा रहा है।

टीकमगढ़ और अन्य जिलों में दोपहर के समय गर्म हवाओं के कारण स्कूली बच्चों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान सीधी जिला 42.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा खजुराहो, नर्मदापुरम, नौगांव (42.5°) और रायसेन (42.2°) में भी भीषण तपिश महसूस की गई।

प्रदेश के प्रमुख शहरों की बात करें तो भोपाल में 40.2 डिग्री, जबलपुर में 40.6 डिग्री, इंदौर में 39.9 डिग्री और उज्जैन में 40 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...