10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालवृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ....

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

Published on

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में ‘अभिव्यक्ति विचार यात्रा’ श्रृंखला के अंतर्गत एक बौद्धिक विमर्श कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। ‘प्रगतिशील युवा भारत और पीछे छूटते बागवान: जिम्मेदारी, संवेदना और समाधान’ विषय पर आयोजित इस विचार गोष्ठी में विशेषज्ञों ने नई पीढ़ी और बुजुर्गों के बीच समन्वय पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहारा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत देशमुख ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि एक संवेदनशील समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है। डॉ. देशमुख ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने बुजुर्गों के अनुभवों से सीख लेकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवा शक्ति का जोश और टेक्नोलॉजी जब बुजुर्गों के अनुभव के साथ मिलकर काम करेंगे, तभी देश वास्तव में समृद्ध होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नवीन आनंद जोशी थे। उन्होंने विषय को वर्तमान सामाजिक परिप्रेक्ष्य में रखते हुए कहा कि आधुनिकता की अंधी दौड़ में पारिवारिक मूल्यों का क्षरण एक गंभीर चुनौती बन गया है। मुख्य वक्ता साहित्यकार गोकुल सोनी ने अपने वक्तव्य में कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन इस विकास यात्रा में बुजुर्गों के अनुभव और मार्गदर्शन की उपेक्षा नहीं की जा सकती।

उन्होंने एक ऐसी व्यवस्था बनाने की आवश्यकता पर बल दिया जहाँ बुजुर्ग सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन व्यतीत कर सकें। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक मनोज जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...

पुलिसकर्मी के घर दुस्साहसिक लूट: बुजुर्ग महिला के सिर पर पत्थर से वार, कान नोचकर बाली ले भागा बदमाश

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना अंतर्गत करोंद इलाके में मंगलवार सुबह एक बेखौफ बदमाश...