13.3 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालबच्ची को 400 किमी दूर फेंकने वाले भोपाल के दंपती गिरफ्तार

बच्ची को 400 किमी दूर फेंकने वाले भोपाल के दंपती गिरफ्तार

Published on

भोपाल। राजधानी के एक दंपती द्वारा ढाई साल की मासूम बच्ची को श्योपुर के पास लावारिस छोड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 18 अप्रैल को हुई इस घटना के बाद गुरुवार को श्योपुर पुलिस ने भोपाल पहुंचकर आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में अब मानव तस्करी के दृष्टिकोण से भी गहन जांच कर रही है। श्योपुर के टोंक-चिरगांव नेशनल हाईवे पर सोंईकलां के पास एक ईंट-भट्टा मजदूर ने बच्ची को अकेले घूमते देखा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्ची को रेस्क्यू कर ‘वन स्टॉप सेंटर’ भेजा। बच्ची की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाया गया, जिसे देखकर भोपाल की एक केयर टेकर ने पुलिस से संपर्क किया।

लालघाटी निवासी केयर टेकर बबीता ने बताया कि वह एयरपोर्ट रोड स्थित आकाश और कृतिका के घर बच्ची की देखरेख करती थी। आकाश और कृतिका इस बच्ची को तब लाए थे जब वह केवल तीन महीने की थी, लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं बताया कि वे उसे कहां से लाए हैं। आरोपियों के पहले से ही दो बच्चे हैं।

उन्होंने बच्ची को फेंकने के लिए भोपाल से श्योपुर तक का 400 किलोमीटर का सफर तय किया। मानपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम भोपाल पहुंची और बबीता की निशानदेही पर आकाश और उसकी पत्नी कृतिका को हिरासत में लिया। पूछताछ में आकाश ने बच्ची को श्योपुर में छोड़ने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या बच्ची की खरीद-फरोख्त की गई थी और दंपती के पास मौजूद अन्य बच्चों की स्थिति क्या है। स्थानीय पुलिस अन्य थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी बच्ची का मिलान कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...

शाहजहानाबाद की अशोका कॉलोनी में सरेराह हवाई फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत, वारदात सीसीटीवी में कैद

भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोका कॉलोनी में शुक्रवार...

अधिकमास एवं छठवें बड़े मंगल का दिव्य संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखने वाले अधिकमास और छठवें बड़े मंगल के...