13.3 C
London
Tuesday, June 9, 2026
Homeभोपालएम्स भोपाल की ऐतिहासिक उपलब्धि: अलग ब्लड ग्रुप के बीच सफल किडनी...

एम्स भोपाल की ऐतिहासिक उपलब्धि: अलग ब्लड ग्रुप के बीच सफल किडनी ट्रांसप्लांट, पिता ने बेटे को दी नई जिंदगी

Published on

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी मिसाल पेश करते हुए पहली बार ‘एबीओ-इनकम्पैटिबल’ (ABO-Incompatible) यानी अलग ब्लड ग्रुप के बीच सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया है। इस जटिल ऑपरेशन में एक 47 वर्षीय पिता (ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव) ने अपने 22 वर्षीय बेटे (ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव) को किडनी दान कर उसे नया जीवन प्रदान किया। विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में होने वाले कुल जीवित डोनर किडनी प्रत्यारोपणों में इस तरह के मामले मात्र 5 से 10 प्रतिशत ही होते हैं।

सामान्यतः अलग ब्लड ग्रुप होने पर शरीर नई किडनी को स्वीकार नहीं करता और उसे ‘रिजेक्ट’ कर देता है, लेकिन एम्स के डॉक्टरों ने आधुनिक तकनीक और विशेष उपचार पद्धति का उपयोग कर इस जोखिम को सफलतापूर्वक पार किया। यह सफलता उन मरीजों के लिए एक नई उम्मीद है, जिन्हें परिवार में मैचिंग ब्लड ग्रुप का डोनर न मिलने के कारण लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। यह एम्स भोपाल में किया गया 20वां सफल किडनी ट्रांसप्लांट है।

इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, एनेस्थीसिया और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। टीम में डॉ. महेंद्र अटलानी, डॉ. देवाशीष कौशल, डॉ. केतन मेहरा और डॉ. कुमार माधवन जैसे विशेषज्ञ शामिल थे। संस्थान के कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ डॉ. माधवानंद कर और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास गुप्ता ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे संस्थान की बढ़ती दक्षता और टीमवर्क का शानदार परिणाम बताया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों मेधावी श्रमिक पुत्री महेश्वरी को मिली 2 लाख रुपए की सहायता राशि

रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले की होनहार और मेधावी छात्रा महेश्वरी कोर्राम को कक्षा...

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मिले राज्यसभा उम्मीदवार अलका सिंह व सतीश पूनिया, मुख्यमंत्री शर्मा ने भी की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अधिकृत उम्मीदवार...

335 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम भगवंत मान ने रोजगार और पेपर लीक मुद्दे पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार अभियान के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार...

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में भीषण हादसा आग लगने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम/रायपुर। राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) द्वारा संचालित विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में सोमवार को...

More like this

मानसून से पहले सड़कों पर उतरे मंत्री विश्वास सारंग, नालों की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में आगामी मानसून के दौरान जलभराव और बाढ़ जैसी संभावित...

शाहजहानाबाद की अशोका कॉलोनी में सरेराह हवाई फायरिंग, स्कूटी सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत, वारदात सीसीटीवी में कैद

भोपाल। राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोका कॉलोनी में शुक्रवार...

अधिकमास एवं छठवें बड़े मंगल का दिव्य संयोग, दादाजी धाम मंदिर में होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

भोपाल। सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखने वाले अधिकमास और छठवें बड़े मंगल के...