25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

Published on

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ दूसरी दौर की शांति वार्ता के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का दौरा रद्द कर दिया है। यह प्रतिनिधिमंडल मध्य पूर्व मामलों के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार व दामाद जारेड कुशनर के नेतृत्व में पाकिस्तान जाने वाला था। इस फैसले की जानकारी फॉक्स न्यूज की व्हाइट हाउस संवाददाता आइशा हसनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी। उन्होंने बताया कि ट्रंप ने लंबी दूरी की यात्रा को ‘अनावश्यक और बेकार’ बताते हुए यह दौरा रद्द किया।

‘वे जब चाहें हमें कॉल कर सकते हैं, लेकिन…’

आइशा हसनी से फोन पर बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘मैंने अपने लोगों से थोड़ी देर पहले कहा था कि वे जाने की तैयारी कर रहे हैं, और मैंने कहा कि नहीं, आप 18 घंटे की उड़ान भरकर वहां नहीं जाएंगे। हमारे पास सारे पत्ते हैं। वे जब चाहें हमें कॉल कर सकते हैं, लेकिन आप 18 घंटे की उड़ान भरकर वहां बैठकर बेकार की बातें करने नहीं जाएंगे।’ बता दें कि यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरगची के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल शनिवार शाम इस्लामाबाद से रवाना हो गया। उन्होंने पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व के साथ पूरे दिन बैठकें कीं। अरगची अब अपने अगले दौरे के तहत ओमान और रूस जाएंगे।

‘अरगची अब ओमान और रूस जाएंगे’

ट्रंप ने बाद में ‘ट्रुथ सोशल’ पर भी दौरे को रद्द करने की पुष्टि की और कहा कि ईरान का नेतृत्व बुरी तरह कंफ्यूज है और उन्हें खुद भी पता नहीं कि इंचार्ज कौन है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका और इजरायल के लिए अपनी मांगों की एक आधिकारिक सूची पाकिस्तान को सौंपी।

इसके बाद उनका इस्लामाबाद से रवाना होना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि फिलहाल दूसरी दौर की प्रत्यक्ष वार्ता की संभावना खत्म हो गई है। ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत कराने की पाकिस्तान की कोशिशों को इस घटनाक्रम से बड़ा झटका लगा है। इससे पहले इस्लामाबाद में हुई पहली दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही थी।

Latest articles

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...