22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग: कलपक्कम रिएक्टर हुआ...

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग: कलपक्कम रिएक्टर हुआ ‘क्रिटिकल’, भेल ने निभाई अहम भूमिका

Published on

भोपाल। भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए कलपक्कम स्थित स्वदेशी तकनीक से निर्मित 500 मेगावाट के ‘प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर’ ने प्रथम क्रिटिकलिटी (संचालन की पहली सफल अवस्था) प्राप्त कर ली है। ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में इस निर्णायक कदम में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में अहम भूमिका निभाई है।

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करते हुए भेल ने रिएक्टर के प्राइमरी और सेकेंडरी, दोनों क्षेत्रों में अपनी तकनीकी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया है। भेल ने इस रिएक्टर के लिए न केवल इनर वेसल और थर्मल बैफल जैसे महत्वपूर्ण अंगों का निर्माण और आपूर्ति की, बल्कि स्टीम जनरेटर-इवपोरेटर और मुख्य वेसल की तकनीक विकसित करने में भी योगदान दिया है।

रिएक्टर के सेकेंडरी साइड पर भेल द्वारा स्वदेशी तकनीक से निर्मित 500 मेगावाट के ‘मेन प्लांट टर्बाइन जनरेटर पैकेज’ की आपूर्ति और स्थापना की गई है। यह उपलब्धि भारत की परमाणु यात्रा में भेल की अटूट प्रतिबद्धता और देश की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। भारी उद्योग मंत्रालय के मार्गदर्शन में मिली इस सफलता ने वैश्विक मंच पर भारत की तकनीकी श्रेष्ठता को पुनः स्थापित किया है।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...