20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी...

बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी पैड वितरित

Published on

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत ग्राम डोंगरी की आदिवासी बस्ती में स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों को पोषण पैकेट, महिलाओं को सेनेटरी पैड तथा बच्चों को पोषण सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केए राफे, महाप्रबंधक बीएचईएल झांसी ने किया।

चिकित्सा शिविर में बीएचईएल के चिकित्सकों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां भी वितरित कीं। साथ ही महिलाओं को सेनेटरी पैड दिए गए और सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता तथा संक्रमण से होने वाली बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। अपने संबोधन में केए राफे ने कहा कि स्वास्थ्य मानव जीवन की अमूल्य संपत्ति है और स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य की आधारशिला है।

उन्होंने ग्रामीणों से दैनिक जीवन में विशेष रूप से खानपान और साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की। साथ ही आदिवासी परिवारों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें। बीएचईएल द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत आसपास के ग्रामीण विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर डिस्पेंसर भी प्रदान किए गए हैं।

इसके अलावा विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम सरपंच राम आसरे ने बीएचईएल की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण समाज को बड़ा लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में बीएचईएल के अपर महाप्रबंधक पीए वैद्या, वरिष्ठ प्रबंधक आशीष जैन, पंकज कुमार, विनय भदौरिया, सुशील, विकास भट्ट और अजय माली सहित गांव के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...