12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालमंत्री विश्वास सारंग का एक्शन: घटिया निर्माण देख भड़के, मौके पर ही...

मंत्री विश्वास सारंग का एक्शन: घटिया निर्माण देख भड़के, मौके पर ही इंजीनियर को लगाई फटकार

Published on

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर मंत्री विश्वास सारंग बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। बुधवार दोपहर गौतम नगर (वार्ड-58) में चल रहे एक निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही सामने आने पर मंत्री ने प्रभारी उप यंत्री की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, गौतम नगर में सड़क किनारे बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा था। दोपहर करीब 1:30 बजे जब मंत्री विश्वास सारंग वहां से गुजर रहे थे, तो उनकी नजर निर्माणाधीन दीवार पर पड़ी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दीवार का बेस (आधार) बेहद कमजोर था और तकनीकी मानकों की अनदेखी कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। घटिया निर्माण देख मंत्री का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मौके पर मौजूद मजदूरों को काम रुकवा कर जिम्मेदारों को तलब किया। मंत्री सारंग ने मौके पर ही प्रभारी उप यंत्री नितिन खरे को फटकार लगाते हुए पूछा, “यह बड़ी लापरवाही है, क्या ऐसे काम होता है?” उन्होंने गुणवत्ता में तुरंत सुधार करने के कड़े निर्देश दिए।

मंत्री ने दोटूक शब्दों में कहा कि जनता के पैसे का दुरुपयोग और घटिया निर्माण करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस घटना के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने नरेला विधानसभा में चल रहे अन्य सभी निर्माण कार्यों को लेकर भी सख्त रुख अपना लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि वे अब क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का खुद औचक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कार्य में ढिलाई या भ्रष्टाचार की शिकायत मिली, तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...