12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालभोपाल में गैंगवार का खौफनाक चेहरा: युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से...

भोपाल में गैंगवार का खौफनाक चेहरा: युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, चेहरे पर पेशाब कर वीडियो किया वायरल

Published on

भोपाल। राजधानी के कमला नगर और हनुमानगंज इलाके में वर्चस्व की लड़ाई ने अमानवीय रूप अख्तियार कर लिया है। यहाँ बदमाशों ने एक 22 वर्षीय युवक का अपहरण कर उसके साथ न केवल बर्बरता की, बल्कि दहशत फैलाने के लिए घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। आरोपियों ने युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट और लात-घूसों से जमकर पीटा। हद तो तब पार हो गई जब पीड़ित ने पानी की गुहार लगाई, तो बदमाशों ने उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया।

इस जघन्य वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़ित को चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरी वारदात वर्चस्व कायम करने और विरोधी गैंग को कमजोर करने के इरादे से की गई थी। पीड़ित युवक को उमेश बम लहरी का करीबी बताया जा रहा है, जो फिलहाल जेल में बंद है। आरोपियों की पहचान प्रेम थापा, गट्टू पिस्टल और एक नाबालिग के रूप में हुई है, जो हाल ही में जेल और बाल संप्रेक्षण गृह से छूटकर बाहर आए थे। वारदात शनिवार की बताई जा रही है, जिसकी शिकायत पहले कमला नगर थाने पहुंची थी, लेकिन घटनास्थल हनुमानगंज क्षेत्र का होने के कारण मंगलवार देर रात वहां मामला दर्ज किया गया। हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से युवक को बहाने से नादरा बस स्टैंड बुलाया और फिर उसे अगवा कर सुनसान जगह ले गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हनुमानगंज टीआई का कहना है कि पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शहर में इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कानून-व्यवस्था और बदमाशों के हौसलों को लेकर जनता में गहरा रोष है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...