20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपालभोपाल में पुलिस ने बदला एक्सीडेंट करने वाला ट्रैक्टर! बीमा बचाने के...

भोपाल में पुलिस ने बदला एक्सीडेंट करने वाला ट्रैक्टर! बीमा बचाने के लिए खेल का आरोप

Published on

भोपाल। राजधानी के परवलिया सड़क थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली गंभीर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद पुलिस ने असली आरोपी को बचाने के लिए दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को ही बदल दिया। जिस नीले रंग के ‘फार्मट्रैक’ ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत हुई थी, पुलिस फाइलों में उसकी जगह ‘स्कॉर्ट कुबोटो’ कंपनी का दूसरा ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ग्रामीण ने जांच के आदेश दिए हैं। घटना 26 मार्च की है, जब रतनपुरा निवासी मनोज विश्वकर्मा की बाइक को एक बिना नंबर के नीले फार्मट्रैक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई और टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। मौके पर मौजूद राहगीरों और खुद पुलिस द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि पलटा हुआ ट्रैक्टर बिना नंबर का फार्मट्रैक मॉडल है। लेकिन 27 मार्च को दर्ज एफआईआर में पुलिस ने जादुई तरीके से ट्रैक्टर का नंबर (MP 37 ZB 8253) दर्ज कर दिया, जो असल में स्कॉर्ट कुबोटो कंपनी का ट्रैक्टर है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जिस असली ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हुआ, उसका बीमा नहीं था। मृतक के परिजनों को क्लेम और आरोपी को कानूनी उलझनों से बचाने के लिए पुलिस ने कागजों में उस ट्रैक्टर को जब्त दिखाया जिसका बीमा वैध था। एफआईआर में लिखे गए ट्रैक्टर और मौके पर मिले ट्रैक्टर की बनावट में जमीन-आसमान का अंतर है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...