20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपाल13 दिन बाद ताऊ के खेत में मिला शव, भाई-भाभी पर हत्या...

13 दिन बाद ताऊ के खेत में मिला शव, भाई-भाभी पर हत्या का शक

Published on

भोपाल। राजधानी के गुनगा थाना क्षेत्र में पिछले 13 दिनों से लापता एक कारोबारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बुधवार को पुलिस ने एक पानी के गड्ढे से 40 वर्षीय देवेंद्र मेहरा की लाश बरामद की। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक की आखिरी लोकेशन और शव मिलने की जगह, दोनों उसके ताऊ के खेत में ही मिली हैं। परिजनों ने मृतक के करीबी रिश्तेदारों पर हत्या कर शव फेंकने का गंभीर आरोप लगाया है। लांबाखेड़ा निवासी देवेंद्र मेहरा की कोतवाली क्षेत्र के ललवानी प्रेस रोड पर लेडीज पर्स की दुकान थी।

17 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे वे घर से यह कहकर निकले थे कि पास ही से गुटखा लेकर आ रहे हैं, लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी ईंटखेड़ी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजनों की लगातार तलाश के बाद बुधवार को धमर्रा बैरसिया रोड स्थित उनके ताऊ के खेत में बने गड्ढे में उनका शव मिला। पुलिस जांच और कॉल डिटेल (CDR) में सामने आया है कि गायब होने से पहले देवेंद्र की आखिरी बातचीत उनके ताऊ के बेटों और एक महिला रिश्तेदार से हुई थी। मृतक के भाई नारायण मेहरा का दावा है कि आखिरी कॉल मनोज मेहरा (ताऊ का बेटा), कालूराम (रिश्ते का भाई) और मीराबाई (भाभी) को किए गए थे। जब इन रिश्तेदारों से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कॉल पर बात होने से साफ इनकार कर दिया, जिससे संदेह और गहरा गया है।

लंबे समय तक पानी के गड्ढे में रहने के कारण शव पूरी तरह गल (Decompose) चुका था। परिजनों ने घटनास्थल पर मिले कपड़ों, मोबाइल और चप्पलों के आधार पर देवेंद्र की पहचान की। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को खेत के गड्ढे में छिपा दिया था। यह संदेह इसलिए भी बढ़ गया क्योंकि मौत की सूचना मिलने के बाद भी संदेही रिश्तेदार मौके पर नहीं पहुंचे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...