12.7 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

Published on

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन से जारी किए। इस वर्ष भी छात्राओं ने बाजी मारी है और वनांचल क्षेत्रों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे प्रदेश की शैक्षणिक प्रगति का एक सकारात्मक संकेत बताया।

मुख्यमंत्री साय ने परीक्षा परिणामों में बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बेटियों द्वारा स्थापित किए जा रहे नए कीर्तिमान समाज में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रतीक हैं। वहीं, दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों के विद्यार्थियों के प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बच्चों ने सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। सीमित साधनों के बावजूद उनका दृढ़ संकल्प पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने उन विद्यार्थियों को विशेष संदेश दिया जिन्हें इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई है।

उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे निराश न हों और आत्मविश्वास बनाए रखें। “सफलता और विफलता जीवन का हिस्सा हैं, सकारात्मक सोच के साथ निरंतर प्रयास करने से एक दिन सफलता निश्चित ही आपके कदम चूमेगी।” विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण में करें।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this