14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeभेल न्यूज़ऐबू की अनूठी पहल: 'एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम', लगातार 10वें वर्ष...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

Published on

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज यूनियन (ऐबू) द्वारा एक विशेष गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन से संबद्ध प्रतिनिधि यूनियन ऐबू द्वारा “एक शाम – बीएचईएल श्रमिकों के नाम” शीर्षक से लगातार 10वें वर्ष इस भव्य आयोजन की परंपरा को जीवंत रखा जाएगा। यह आयोजन शुक्रवार सायं 7 बजे से पिपलानी (ए-सेक्टर) स्थित एआईबीईयू कार्यालय में संपन्न होगा।

 

इस दौरान बीएचईएल के उन कर्मठ श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है। कार्यक्रम में बेस्ट वर्कर, बेस्ट सुपरवाइजर, बेस्ट एग्जीक्यूटिव सहित क्वालिटी सर्कल ग्रुप और एक्सल अवॉर्ड प्राप्त कर्मचारियों को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही इंटर यूनिट व इंटर पीएसयू खेलों के विजेता खिलाड़ियों और राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले कर्मचारियों के बच्चों व महिला कर्मचारियों को भी विशेष रूप से नवाजा जाएगा। सम्मान समारोह के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जो श्रमिकों के अथक परिश्रम और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को समर्पित होंगी। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि उन हाथों का सम्मान है जो बीएचईएल की प्रगति का पहिया घुमाते हैं।

 

यूनियन के महामंत्री रामनारायण गिरी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के समर्पण को पहचान देना और समाज में उनके महत्व को रेखांकित करना है। उन्होंने संदेश दिया कि मजदूर वह है जिसका हर संघर्ष उसकी पहचान है। महामंत्री ने सभी श्रमिक साथियों और नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाएं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर यूनियन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल में डिजिटल बिल प्रोसेसिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

सुविधा पोर्टल के माध्यम से वेंडर बिलों का भुगतान होगा और भी आसान भोपाल। कार्यप्रणाली...

बीएचईएल भोपाल के नाम एक और उपलब्धि: ‘इंडियन एक्सप्रेस आईटी एक्सीलेंस अवार्ड’ से हुआ सम्मानित

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भोपाल के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ग्रुप (डीटीजी) ने अपनी...

बीएचईएल की नई डिजिटल पहल: मशीनों पर लगे क्यूआर कोड से मिलेगा ओपेरशन मैनुअल, ‘ग्रीन इंडिया मिशन’ को मिलेगा बल

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के इलेक्ट्रिकल मशीन विभाग ने ग्राहक सेवा...