17.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और...

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

Published on

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (ऐबू) के कार्यालय में ‘एक शाम भेल श्रमिकों के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। लगातार 10वें वर्ष सफलतापूर्वक आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की मंत्री कृष्णा गौर और बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसमें यूनियन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने गौरवपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई।

संबोधन के दौरान मंत्री कृष्णा गौर ने श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिक वर्ग ही वास्तव में देश की अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी संस्थान और राष्ट्र की प्रगति में पसीना बहाने वाले इन कामगारों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। वहीं, कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने बीएचईएल की गौरवशाली कार्यसंस्कृति का जिक्र करते हुए कहा कि संस्थान आज जिस मुकाम पर है, उसका पूरा श्रेय श्रमिकों की कड़ी मेहनत और अटूट समर्पण को जाता है। उन्होंने समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति में कर्मचारियों की भूमिका को संस्थान की सफलता का मूल आधार बताया। इस गरिमामयी शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने और भी यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों एवं उनके बच्चों को सम्मानित किया गया।

समारोह में बीएचईएल एक्सल अवॉर्ड, क्वालिटी सर्कल, स्पोर्ट्स और बेस्ट वर्कर सहित कुल 150 से अधिक पुरस्कार वितरित किए गए। इसी मंच पर संगठन की मजबूती भी देखने को मिली, जहां अन्य यूनियनों का साथ छोड़कर कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने ‘ऐबू’ की सदस्यता ग्रहण की। यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी, कोषाध्यक्ष विशाल वाणी और कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आभार प्रदर्शन राजमल बैरागी द्वारा किया गया।

 

ऐबू यूनियन में शामिल हुये युवा कर्मचारी’

अगले साल भेल में प्रतिनिधि यूनियन के चुनाव होने हैं ऐसे में कई युवा कर्मचारियों ने ऐबू यूनियन में भरोसा जताते हुये सदस्यता ग्रहण की।कई कर्मचारियों ने सीटू यूनियन को छोड़कर  की सदस्यता ग्रहण की। इनमें विजेंद्र पाटिल, चेतन साहू, नामदेव तड़स, पवन कुमार निषाद, यशवंत सिंह वर्मा, अतुल भंगाले, सागर खरात, हृदयेश गोयल एवं बीएमएस यूनियन के सक्रिय कार्यकर्ता चंद्रप्रकाश मखीजा प्रमुख रहे।

इस अवसर पर विजेंद्र पाटिल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चेतन साहू को उपाध्यक्ष तथा यशवंत सिंह वर्मा को सहसचिव का दायित्व सौंपा गया। वहीं जय प्रकाश चौधरी को उपाध्यक्ष एवं अमित यादव को सहसचिव नियुक्त किया गया। अन्य नए जुड़े सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
इसके साथ ही लगभग 50 अन्य कर्मचारी भी आने वाले समय में यूनियन की सदस्यता ग्रहण करेंगे, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में देवर्षि नारद मुनि जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल में शनिवार...

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा: होटल-रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार पर दोहरी मार

भोपाल। पिछले करीब डेढ़ महीने से गैस की किल्लत से जूझ रहे होटल, रेस्टोरेंट...

भोपाल एम्स में भर्ती रेबीज मरीज ने खिड़की से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल के मेडिकल वार्ड में भर्ती...

भोपाल में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, दो एमडी ड्रग तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने शनिवार को एमडी ड्रग की तस्करी करने...

More like this

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

बीएचईएल में डिजिटल बिल प्रोसेसिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

सुविधा पोर्टल के माध्यम से वेंडर बिलों का भुगतान होगा और भी आसान भोपाल। कार्यप्रणाली...