16.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराष्ट्रीयतमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

Published on

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों के अनुसार सीपीएम, सीपीआई और वीसीके उन्हें समर्थन देने के लिए तैयार हो गई हैं। 234 विधानसभा सीट वाले तमिलनाडु में टीवीके 108 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन विजय दो सीट पर जीते हैं। ऐसे में उन्हें एक सीट छोड़नी होगी और उनकी पार्टी के पास 107 सीटें ही बचेंगी। कुल विधायकों की संख्या 233 होने पर भी बहुमत का आंकड़ा 118 ही रहेगा। ऐसे में टीवीके को 11 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। उनके पास कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन है और 6 अन्य विधायकों की जरूरत है।

2026 विधानसभा चुनाव में सीपीएम, सीपीआई और वीसीके ने 2-2 सीटें जीती हैं। ऐसे में इन तीनों पार्टियों के समर्थन से विजय सरकार बना लेंगे। इस स्थिति में 59 सीट जीतने वाली डीएमके और 47 सीट जीतने वाली एआईडीएमके दोनों विपक्ष में रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक CPM / CPI और VCK ने विजय को समर्थन देने की बात कही है। हालांकि, तीनों दलों की बैठक अभी भी जारी है, बैठक के बाद आधिकारिक ऐलान की बात कही जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सीपीआई की बैठक खत्म हो चुकी है। सीपीआई ने अपने दो विधायकों के समर्थन की चिट्ठी टीवीके नेता सीटीआर निर्मल कुमार को सौंप दी है।

खरगे ने किया था आग्रह

विजय की विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए इस सप्ताह राज्यपाल के साथ यह तीसरी मुलाकात होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) महासचिव डी राजा से आग्रह किया था कि वाम दल तमिलनाडु में टीवीके के नेतृत्व में धर्मनिरपेक्ष सरकार बनाने में सहयोग करें।

टीवीके नेता निर्मल कुमार ने गुरुवार (7 मई 2026) को चेन्नई में सीपीआई के प्रदेश सचिव एम वीरपांडियन से मुलाकात की थी और सरकार गठन में सीपीआई का समर्थन मांगा था। निर्मल कुमार ने कहा था कि टीवीके सरकार गठन के लिए वाम दलों, वीसीके और आईयूएमएल (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग) से पहले ही समर्थन की अपील कर चुकी है और उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी राज्य में सरकार बनाएगी।

Latest articles

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...

More like this

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...