12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeभोपालभेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव 'मोनू'...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

Published on

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के अंतर से नीरज इशरानी को हराया

भोपाल। राजधानी के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में से एक बीएचईएल स्थित गांधी मार्केट व्यापारी संघ के चुनाव कराया गया। पिछले 13 वर्षों से लंबित इस चुनाव में व्यापारियों ने बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद के लिए हुए कड़े मुकाबले में महेंद्र नामदेव (मोनू) ने जीत हासिल कर मार्केट की कमान अपने हाथ में ली है।

चुनाव अधिकारी गोपाल कृष्ण अग्रवाल की देखरेख में आयोजित हुई इस प्रक्रिया में मार्केट के कुल 202 मतदाता व्यापारियों में से 193 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महेंद्र नामदेव को 125 मत और नीरज इशरानी को 68 मत मिले। 57 वोटों से महेंद्र नामदेव विजयी रहे। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र नामदेव को जीत का प्रमाण-पत्र सौंपा।

मार्केट के कायाकल्प का विजन: सीसीटीवी और पार्किंग सुधार प्राथमिकता

जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र नामदेव ने व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए मार्केट के विकास के लिए अपना संकल्प पत्र दोहराया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य मार्केट में ‘एकता, सबका सम्मान और सबका विकास’ है।

महेंद्र नामदेव का संकल्प पत्र

सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण: संपूर्ण मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगवाना, चारों तरफ रेलिंग गेट और बाउंड्री वॉल की पुताई के साथ पौधरोपण करना।
बुनियादी सुविधाएं: पार्किंग क्षेत्र में डामरीकरण या पेवर ब्लॉक का कार्य, पानी की सुचारू व्यवस्था और यातायात सुधार।
धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन: माता मंदिर का निर्माण, नवरात्रि पर झांकी और साल भर छोटे-बड़े आयोजनों की निरंतरता।
पारदर्शिता: गार्ड और अन्य आयोजनों के लिए किए जाने वाले कलेक्शन का हिसाब पूरी तरह सार्वजनिक और पारदर्शी रखना।
रीडेवलपमेंट: शहर के अन्य आधुनिक बाजारों की तर्ज पर गांधी मार्केट का पुनर्विकास करना, ताकि व्यापार को बढ़ावा मिल सके और स्वच्छता में नगर निगम से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया जा सके। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि वे सभी व्यापारियों को साथ लेकर भाईचारे के साथ मार्केट के उत्थान के लिए कार्य करेंगे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

More like this