15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
HomeभोपालPM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200...

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

Published on

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच मध्यप्रदेश में भाजपा नेता ही उसका मजाक बना रहे है। पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर 200 से ज्यादा गाडियों के काफिले के साथ भोपाल पदभार ग्रहण करने पहुंचे। पीएम मोदी की अपील को भाजपा नेताओं के ही नहीं सुनने पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने रवाना होकर अच्छा संदेश दिया।

 

200 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे सौभाग्य सिंह

पाठ्यपुस्तक निगम का अध्यक्ष बनने के बाद सौभाग्य सिंह ठाकुर उज्जैन से समर्थकों के बड़े काफिले के साथ भोपाल पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनके साथ करीब 200 से अधिक वाहन शामिल थे। राजधानी पहुंचने पर उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी की मौजूदगी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

 

हाईवे से राजधानी तक लगा जाम

लंबे काफिले की वजह से उज्जैन-भोपाल मार्ग पर कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे यात्रियों, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भोपाल में भाजपा कार्यालय, बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी मॉल और अरेरा हिल्स इलाके तक ट्रैफिक का दबाव बना रहा।

 

पीएम मोदी ने की थी संयम बरतने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जनता से पेट्रोल-डीजल का कम से कम उपयोग करने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से एक वर्ष तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी टालने, विदेश यात्राओं और डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने का भी आग्रह किया था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग, ऑनलाइन मीटिंग्स और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही थी।

 

ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने निकले सत्येंद्र भूषण सिंह

प्रधानमंत्री की अपील के बीच मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह अलग अंदाज में नजर आए। वे भोपाल के अवधपुरी स्थित अपने घर से बैटरी चलित ई-रिक्शा में बैठकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। उनका यह कदम ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है।

Latest articles

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

More like this

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

लाड़ली बहना योजना के 3 साल पूरे: गोटेगांव से CM डॉ. मोहन यादव जारी करेंगे 36वीं किस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने अपने सफल क्रियान्वयन के तीन वर्ष पूरे कर...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 101 पुलिस कर्मियों को ‘रुस्तमजी अवार्ड’ से नवाजा, बोले- हर साल दिए जाएंगे पुरस्कार

भोपाल। राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...