14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभेल न्यूज़आज से शुरू होंगे बीएचईएल झांसी के 11 और भोपाल के 65...

आज से शुरू होंगे बीएचईएल झांसी के 11 और भोपाल के 65 एजीएम से जीएम के पद के इंटरव्यू

Published on

  • इस बार दिल्ली कॉरपोरेट को काबिल अफसरों की तलाश
  • 2027 में कई ईडी व दर्जनों जीएम होंग रिटायर

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में वर्ष 2027 काफी भारी है । इस वर्ष जहां पूरा बोर्ड आफ डायरेक्टर भेल को अलविदा कहेगा वहां कंपनी की कई यूनिट के ईडी,जीएम,जीएमआई और जीएम हेड भी रिटायर होंगे । साफ जाहिर है कि ऐसे में कंपनी को योग्य और ईमानदार अफसरों को तलाशना होगा । यही कारण है कि 25 जून 2026 को जारी होने वाली प्रमोशन लिस्ट में बेहतर परफारमेंस वाले अफसरों को मौका मिलेगा । चाहे वह फर्स्ट टाईम के अपर महाप्रबंधक ही क्यों न हों वह भी प्रमोशन पा सकता है । यह सही है कि बीएचईएल जैसी महारत्न कंपनी के पास 2.40 लाख करोड़ के आर्डर हैं वह व्यवसायिक क्षेत्र में पताका फहरा सकती है लेकिन इसके लिये अनुभवी अफसरों की कमी महसूस की जा रही है ।

जून 2026 भेल कर्मचारी ही नहीं बल्कि हर केटेगीरी के अफसरों का माह रहेगा । हर व्यक्ति प्रमोशन के लिये जीतोड़ कोशिश करेगा लेकिन खबर है कि इस बार योग्य को ही प्रमोशन मिलेगा क्योंकि बीएचईएल की कई यूनिटों और साईडो पर बेहतर परफारमेंस वाले अफसरों की तैनाती करना है । इसलिये प्रमोशन के साथ तबादलों से भी इंकार नहीं किया जा सकता । हाल ही में भेल दिल्ली कॉरपोरेट ने अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक पद पर इंटरव्यू के लिये सैंकड़ों दावेदारों को बुलाया है । जिनमें अपर महाप्रबंधक 4—5 साल से प्रमोशन नहीं पा सके हैं उनके रिटयरमेंट में भी महज 2 या 3 साल ही बचे हैं वह भी शामिल हैं। वहीं पहली बार जीएम पद की कतार में खड़े अफसरों को भी इंटरव्यू का न्यौता दे डाला है । संभवत: इनमें से भी साफ सुथरी छवी,ईमानदार व बेहतर परफारमेंस वालों को भी मौका मिल सकता है ।

झांसी और भोपाल यूनिट के अपर महाप्रबंधको के इंटरव्यू 13 और 14 मई को भोपाल में होंगे। हर साल यह देखा गया है कि यह इंटरव्यू वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से होते रहे हैं लेकिन इस बार दिल्ली भेल कॉरपोरेट के 2 डायरेक्टर खुद इंटरव्यू लेने आयेंगे । जानकारी के मुताबिक झांसी यूनिट से 11 और भोपाल यूनिट से 65 अपर महाप्रबंधक इंटरव्यू में शामिल होंगे ।

झांसी यूनिट से अंबिका प्रसाद सामल,अरुण कुमार वर्मा,संजय कुमार,ब्रजेंद्र नाथ नायक,अतुल कुमार पांडे,नीलेश पटेल,गिरीश राज,अंकुर जैन,ऋषिकेश मीणा,मोहम्मद अरशद,घनश्याम लालवानी और भोपाल यूनिट से एके गुप्ता,एनपी सनोडिया,एमजी ठाकर,अनुराग शुक्ला,वीवी खरे,शिशिर कुमार बरनवाल,सपन सुहाने,अंशुमान दीक्षित,सुश्री मीता उत्तमचंदानी नरेश सिंह,सुश्री प्रीति गुप्ता,शरद मेहरोत्रा,डॉ. (सुश्री) रश्मि परमहंस,आर के कनोडिया,महेंद्र कुर्रे,शशि भूषण प्रसाद सिंह,एसके विश्वास,एके हरिप्रिया,मुकेश कुमार मरावी,राकेश विश्नोई,सुजीत के विश्वास,एसपी वत्सा,तेजपाल सिंह सैनी,आशीष जैन,अशोक कुमार मल्ल,डॉ. (सुश्री) अर्चना अशोक जिवाने,अमोन हेमंत एक्का,मनोज नीलमवार,एमके भगत,दिलीप कुमार,संतोष कुमार आर मीणा,सुश्री नीतू धमीजा,राजेश कुमार शर्मा,सुश्री जॉली एलिजाबेथ जीन,आर एम पाटिल,पीजेएम डिक्सन,राहुल दीक्षित,धर्मेंद्र सिंह ठाकुर,धर्मेंद्र सिंह,मनीष अग्रवाल,धर्मेंद्र,लालमोहन सामंत,सुनील कुमार भार्गव,मोहम्मद आजम खान,संजीव सक्सेना,आरके सिंह,आरिफ अहमद सिद्दीकी,एके मरकाम,अरुण खरे,संजय शर्मा,राजेश कुमार सिंह,आनंद कुमार गोस्वामी,एमके शोरी,राजेश कुमार परते,जयदीप देसरकार,संजय कुमार राय,अनूप खरे,भूपेंद्र सिंह,आनंद असाती,अशोक कुमार पिप्पल,संदीप शर्मा, मनीष कुमार ठाकुर,प्रणव महाजन,उपेंद्र कुमार सिंह,डॉ. एमएस अरुण इंटरव्यू में शामिल होंगे । कौन बनेगा जीएम इसकी जानकारी भी जल्द दी जायेगी।

 

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

डायरेक्टर एचआर के इंटरव्यू में शामिल में होंगे बीएचईएल भोपाल के ईडी

भोपाल। भेल दिल्ली कॉरपोरेट के डायरेक्टर मानव संसाधन विभाग के मुखिया का पद रिक्त...

बीएचईएल के दो डायरेक्टर आज आयेंगे भोपाल

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) दिल्ली के दो डायरेक्टर बुधवार को भोपाल आयेंगे...