8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यकेंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

Published on

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने इसे बेहद सकारात्मक बताया और जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने पंजाब के सड़क बुनियादी ढांचे के लिए सीआरआईएस फंड के तहत मांगे गए 170 करोड़ रुपये के बजाय 400 करोड़ रुपये देने का वादा किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अमृतसर स्थित वल्ला फ्लाईओवर, जो लंबे समय से अधूरा था, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। इस फ्लाईओवर के बनने से अमृतसर एयरपोर्ट से दरबार साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं और सैन्य वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा अन्य प्रमुख फैसले निम्नलिखित हैं: फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे को अब नेशनल हाईवे घोषित किया गया है और इसे चौड़ा किया जाएगा। भवानीगढ़-कोटशमीर रोड, मलेरकोटला-बरनाला रोड और बंगा से श्री आनंदपुर साहिब तक के प्रोजेक्ट्स को फोरलेन करने की मंजूरी मिली है।

मखू और आदमपुर ओवरब्रिज के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के दौरान नितिन गडकरी ने पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ (SSF) की सराहना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार अब इस मॉडल को अन्य राज्यों में भी लागू करने पर विचार कर रही है। भूमि अधिग्रहण के मुद्दों पर सीएम ने कहा कि पंजाब में अब कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं अटका है और किसानों को आर्बिट्रेटर के माध्यम से उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

More like this