11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालस्विमिंग पूल में डूबने से विधायक के बंगले के कर्मचारी की मौत

स्विमिंग पूल में डूबने से विधायक के बंगले के कर्मचारी की मौत

Published on

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत कजलीखेड़ा स्थित केके रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबने से एक 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुनाल महावत (पिता बलवीर महावत), निवासी बरखेड़ी के रूप में हुई है, जो भोपाल के क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी के बंगले पर कार्य करता था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार रात को उस वक्त घटित हुआ जब कुनाल अपने दोस्तों के साथ रिसॉर्ट में पार्टी करने गया था। दोस्तों के मुताबिक, कुनाल को पूरी तरह से तैरना नहीं आता था, जो संभवतः इस हादसे की मुख्य वजह बना। पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में मृतक के दोस्त अनिकेत शाक्य ने बताया कि शुक्रवार रात वह, कुनाल और दो अन्य दोस्त रिसॉर्ट के एक हिस्से में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच कुनाल अचानक बिना बताए वहां से कहीं चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो दोस्तों को लगा कि वह शायद टॉयलेट गया होगा।

हालांकि, ज्यादा समय बीत जाने पर जब कुनाल ने मोबाइल कॉल का भी कोई जवाब नहीं दिया, तो दोस्तों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। करीब 20 मिनट तक रिसॉर्ट परिसर और आसपास ढूंढने के बाद जब वे स्विमिंग पूल की तरफ गए, तो वहां पानी की सतह पर कुनाल का शरीर तैरता हुआ दिखाई दिया। दोस्तों ने आनन-फानन में कुनाल को पानी से बाहर निकाला और तुरंत पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जेके अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

जेके अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कुनाल को मृत घोषित कर दिया। रिसॉर्ट्स में सुरक्षा मानकों और लाइफगार्ड की मौजूदगी को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि रिसॉर्ट प्रबंधन की भूमिका और सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच की जा रही है, तथा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...