11.6 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभोपालकोलार रोड पर चलती एसयूवी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली...

कोलार रोड पर चलती एसयूवी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जली गाड़ी

Published on

भोपाल। राजधानी के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक चलती एसयूवी कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें 10 फीट ऊपर तक उठने लगीं और पूरी कार धूं-धूं कर जल उठी। इस पूरी घटना का सबसे रोचक और हैरान कर देने वाला पहलू यह रहा कि जब यह हादसा हुआ, उस वक्त कार मालिक नितिन रघुवंशी इत्तेफाक से वहीं से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क पर अपनी ही कार को आग की लपटों से घिरा देखा।

उन्होंने तुरंत संबंधित कार शोरूम व वर्कशॉप में फोन लगाकर अपनी गाड़ी का स्टेटस पूछा, तो शोरूम कर्मचारियों ने झूठ बोलते हुए कहा कि “आपकी कार अभी वर्कशॉप में सुरक्षित खड़ी है और उसमें सुधार कार्य चल रहा है।” इस खुलासे के बाद कार मालिक ने मौके का वीडियो बनाया और सीधे शोरूम पहुंचकर कर्मचारियों की इस घोर लापरवाही और झूठ पर जमकर हंगामा काटा। ट्रायल के दौरान हुआ हादसा, वर्कशॉप पर लापरवाही के आरोप मिली जानकारी के अनुसार, नितिन रघुवंशी की कार पिछले 15 दिनों से मेंटेनेंस और सुधार कार्य के लिए वर्कशॉप में खड़ी थी। शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे शोरूम के कर्मचारी कार को ठीक करने के बाद ट्रायल (टेस्ट ड्राइव) पर लेकर निकले थे। इसी दौरान कोलार रोड पर चूना भट्टी रेस्ट हाउस के आगे गार्डन रेसीडेंस के गेट के पास चलती कार से अचानक धुआं निकलने लगा और पल भर में उसने विकराल आग का रूप ले लिया।

सूचना मिलते ही कोलार फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का अगला हिस्सा और टायर पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। हालांकि, समय रहते आग बुझाने से कार का पिछला हिस्सा ब्लास्ट होने से बच गया। प्रत्यक्षदर्शी राहुल सिंगाड़िया ने बताया कि जिस जगह पर कार में यह भीषण आग लगी, उसके ठीक पास में ही एक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का चार्जिंग स्टेशन, बड़ा बिजली ट्रांसफार्मर और घनी रहवासी बस्ती भी है। कार में आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल निर्मित हो गया। लोगों को डर था कि कहीं आग की वजह से कार के फ्यूल टैंक में जोरदार ब्लास्ट न हो जाए, क्योंकि ऐसा होने पर पास ही स्थित ट्रांसफार्मर और चार्जिंग स्टेशन भी इसकी चपेट में आ सकते थे और कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। इस अग्निकांड के चलते कोलार रोड का एक तरफ का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया और सड़क पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल, इस पूरी घटना के बाद शोरूम प्रबंधन की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

पाकिस्तान में भी राहत: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5-5 रुपये की कटौती

भोपाल। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और महंगाई के...

भोजशाला : ऐतिहासिक फैसले पर भोपाल में मना जश्न

भोपाल। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर अदालत द्वारा उसे मंदिर घोषित किए जाने...