13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeभोपालमप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा,...

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

Published on

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। मई शुरू होते ही प्रदेश भीषण हीटवेव की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट में कई शहरों का तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। लगातार बढ़ती तपिश और गर्म हवाओं ने दिन के साथ रातों का सुकून भी छीन लिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है। ऐसे में कई जिलों में लू का असर और तेज होने की संभावना है।

 

खजुराहो सबसे गर्म, नौगांव भी 46 डिग्री पर पहुंचा

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक खजुराहो में सबसे अधिक 46.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं नौगांव में 46 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ।इसके अलावा राजगढ़ में 45.5 डिग्री, रतलाम में 45.4 डिग्री, दतिया में 45.3 डिग्री, खंडवा में 45.1 डिग्री और श्योपुर में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पर असर डालना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय बाजार और सड़कें लगभग सूनी नजर आईं।

 

भोपाल-इंदौर में भी हाल बेहाल

राजधानी भोपाल में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं इंदौर में 44.3 डिग्री, उज्जैन में 44 डिग्री और ग्वालियर में 43.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। बाजारों में भीड़ कम रही और लोग सिर ढंककर व पानी की बोतल साथ लेकर निकलते दिखाई दिए।

 

आज भी भीषण गर्मी का असर जारी

मौसम विभाग ने मंगलवार को भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में अत्यधिक गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना में भी हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

इन इलाकों में भी गर्मी दिखाएगी तेवर

मौसम विभाग ने जबलपुर, झाबुआ, आलीराजपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में लू की औपचारिक चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन यहां भी तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

 

रातें भी होने लगीं गर्म, कूलर-पंखे बेअसर

गर्मी का असर अब रात में भी साफ दिखाई दे रहा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सागर और इंदौर में रात का तापमान करीब 29 डिग्री दर्ज किया गया। गर्म रातों के कारण लोगों को नींद में परेशानी हो रही है। कई इलाकों में कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

 

मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं का असर बना हुआ है। आसमान साफ रहने और नमी कम होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार गर्मी में रहने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और कमजोरी की शिकायतें तेजी से बढ़ सकती हैं।

Latest articles

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी की बरी करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील स्वीकार, कोर्ट ने जारी किया वारंट

भोपाल। मप्र उच्च न्यायालय की इन्दौर खंडपीठ ने एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई करते...

शिक्षा में जीवन मूल्यों का समावेश आवश्यक, संस्कारविहीन शिक्षा से समाज हो जाएगा दिशाहीन: निखिलेश महेश्वरी

बैरसिया। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विद्या विहार नरेला में आयोजित 'आचार्य दक्षता...