राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला स्टील प्लांट ने अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएक) लागू करने की घोषणा की है ।
कंपनी के निदेशक मंडल ने अपनी 530वीं बैठक में इस ‘सेल स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना’ को मंजूरी दे दी है । इस योजना का मुख्य उद्देश्य मानव संसाधन का प्रभावी उपयोग, कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाना और जनशक्ति का अनुकूलन करना है । 20 जुलाई तक खुला रहेगा आवेदन का मौका जारी सर्कुलर के अनुसार, यह योजना 20 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से प्रभावी होगी और कर्मचारी 20 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे तक इसके लिए आवेदन कर सकेंगे ।
वीआरएस के लिए पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी । पात्र कर्मचारियों को एक सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आधार-आधारित ऑथेंटिकेशन के जरिए आवेदन करना होगा । पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर प्रोसेस किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर योजना को समय से पहले भी बंद किया जा सकता है ।किन्हें मिलेगा लाभ और क्या है पात्रता? इस योजना का लाभ उठाने के लिए कर्मचारी (एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव) की आयु रिलीज की तारीख पर न्यूनतम 50 वर्ष होनी चाहिए और उसने कंपनी में कम से कम 15 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर ली हो । एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए आयु वर्ग के आधार पर पिछले चार वर्षों का एवरेज क्रेडिट पॉइंट्स स्कोर भी निर्धारित किया गया है ।
हालांकि, बांड अवधि वाले कर्मचारी, सबैटिकल या लीन पर गए कर्मचारी, पेनाल्टी झेल रहे और कैजुअल या कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी इस योजना के दायरे से बाहर रहेंगे । आकर्षक मुआवजे के साथ मिलेंगे सुपरएनुएशन के लाभ स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति स्वीकार होने पर कर्मचारियों को गुजरात फॉर्मूला या बचे हुए सेवाकाल के वेतन (बेसिक + डीए) के आधार पर गणना किए गए वित्तीय मुआवजे का 75% एकमुश्त दिया जाएगा । इसके साथ ही प्रोविडेंट फंड (PF), ग्रेच्युटी, बची हुई छुट्टियों का नकद भुगतान (लीव एनकैशमेंट), चिकित्सा सुविधाएं, सेल पेंशन/NPS का लाभ, और टाउनशिप में कंपनी आवास रखने की पात्रता जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी । साथ ही विदाई के समय एक डिनर सेट और सर्विस सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा ।
