16.4 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeभोपालट्रेन की सीट को लेकर विवाद: दांत से हाथ की उंगली काटकर...

ट्रेन की सीट को लेकर विवाद: दांत से हाथ की उंगली काटकर की अलग

Published on

भोपाल। भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस के जनरल कोच में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में एक यात्री की उंगली दांत से काटकर अलग करने का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भोपाल जीआरपी ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, छोला मंदिर थाना क्षेत्र के भानपुर (लोधी नगर) निवासी प्रदीप शर्मा (41 वर्ष), जो कि प्राइवेट काम करते हैं, शनिवार रात लगभग पौने बारह बजे अपने परिवार के साथ भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुए थे। प्रदीप शर्मा टिकट लेकर जैसे ही अपनी सीट पर बैठे, वैसे ही कोच में मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उस सीट को अपना बताते हुए उन्हें वहां से हटने को कहा।

प्रदीप द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उनका बैग उठाकर नीचे फेंक दिया, जिसके बाद दोनों के बीच झूमाझटकी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले प्रदीप के गले में नाखून से बुरी तरह नोंच दिया और जब पीड़ित अपना बैग उठाकर वापस सीट पर आया, तो आरोपी ने उनके बाएं हाथ की तर्जनी (इंडेक्स) उंगली को अपने दांतों से चबाना शुरू कर दिया।

आरोपी उंगली को तब तक चबाता रहा जब तक वह कटकर शरीर से अलग नहीं हो गई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। यात्रियों ने कटी हुई उंगली को कपड़े में बांधकर पीड़ित को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का सुराग मिला है, जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

Latest articles

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...

अमृतसर में सीएम मान की यात्रा के दौरान अमृतपाल सिंह की मां ने रोकी गाड़ी, बेटे को पंजाब लाने का उठाया सवाल

पंजाब। पंजाब के अमृतसर में को मुख्यमंत्री भगवंत मान की 'शुकराना यात्रा' के दौरान...

सीएम भगवंत मान के गांव सतोज से हुई बिजली तारें अंडरग्राउंड करने के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

पंजाब। पंजाब में बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और बिजली हादसों को रोकने की...

मोहन कैबिनेट आज देगी मध्य प्रदेश की नई तबादला नीति को मंजूरी, प्रशासनिक और स्वैच्छिक ट्रांसफर के बदलेंगे नियम

भोपाल। मप्र में शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण का इंतजार कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए...

More like this

मोहन कैबिनेट आज देगी मध्य प्रदेश की नई तबादला नीति को मंजूरी, प्रशासनिक और स्वैच्छिक ट्रांसफर के बदलेंगे नियम

भोपाल। मप्र में शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण का इंतजार कर रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए...

राज्यमंत्रियों के स्वेच्छानुदान के मामले में अधिकतम 25,000 तक दे सकेंगे सहायता

भोपाल। मप्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय) द्वारा राज्यमंत्रियों को मिलने वाले स्वेच्छानुदान...

अदालत ने डॉग लवर्स की सभी याचिकाएं कीं खारिज, खतरनाक कुत्तों को दे सकते हैं मौत का इंजेक्शन: सुप्रीम कोर्ट

भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय ने श्वान प्रेमियों (डॉग लवर्स) को बड़ा झटका देते हुए उनकी...