22.7 C
London
Friday, May 22, 2026
Homeभोपालजीतू पटवारी के निर्देश पर 10 जिलों में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी...

जीतू पटवारी के निर्देश पर 10 जिलों में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित

Published on

भोपाल। मप्र कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक स्तर पर एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 10 महत्वपूर्ण जिलों की नवीन कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। इस फेरबदल के तहत सीधी, मंदसौर, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, उज्जैन ग्रामीण, सागर शहर, पन्ना, टीकमगढ़ एवं गुना जिलों की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है।

कांग्रेस नेतृत्व का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करना, आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा पार्टी की मूल विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ अनुभवी, समर्पित एवं ऊर्जावान कांग्रेसजनों को विशेष रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को एक नई गति मिलेगी।

उन्होंने पूरा विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाएंगे। डॉ. कामले ने यह भी साफ किया कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में संगठनात्मक नियुक्तियों की प्रक्रिया अब अपने अंतिम दौर में है और शेष बचे जिलों की कार्यकारिणी भी आगामी कुछ दिनों के भीतर जारी कर दी जाएगी।

प्रदेश नेतृत्व का अंतिम लक्ष्य संगठन को प्रत्येक जिले, ब्लॉक एवं बूथ स्तर तक पूरी तरह सक्रिय और प्रभावी बनाना है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सभी नेता संगठन हित को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं सक्रियता के साथ मैदान में कार्य करेंगे और कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों व योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Latest articles

सूरजपुर जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा शुरू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में...

सुबह-सुबह गांव की गलियों में पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चाय पर चर्चा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान। भजनलाल शर्मा ने गांवों में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद की अपनी पहल...

जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता, लापरवाही पर बांसवाड़ा नगर परिषद आयुक्त एपीओ : सीएम भजनलाल शर्मा

राजस्थान। बांसवाड़ा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनजातीय...

पंजाब में ‘आप’ ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, दो दिवसीय दौरे पर हलवारा पहुंचे केजरीवाल

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी से...

More like this

हाउसिंग बोर्ड के मकानों में अब लोकतंत्र सैनानियों को भी मिलेगा आरक्षण

भोपाल। मप्र हाउसिंग बोर्ड की संचालक मंडल बैठक गुरुवार को पर्यावास भवन में आयोजित...

बाणगंगा क्षेत्र में 17 लाख के विकास कार्यों की सौगात, विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। राजधानी की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले बाणगंगा क्षेत्र में विकास...

अयोध्या बायपास 10 लेन प्रोजेक्ट को एनजीटी की मंजूरी, पर्यावरणीय शर्तों के पालन के निर्देश

भोपाल। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की नई दिल्ली बेंच ने भोपाल के बहुप्रतीक्षित 16...