26.5 C
London
Saturday, May 23, 2026
Homeभोपालअन्ना नगर के युवक की संदिग्ध मृत्यु प्रकरण में मंत्री सारंग ने...

अन्ना नगर के युवक की संदिग्ध मृत्यु प्रकरण में मंत्री सारंग ने दिए जांच के निर्देश

Published on

परिजनों को समझाइश देकर चक्का जाम खुलवाया कहा दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

भोपाल। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के अन्ना नगर निवासी 18 वर्षीय एस. चंद्रू पिता शंकर की नशामुक्ति केंद्र में हुई संदिग्ध मृत्यु के मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन को त्वरित एवं निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों एवं क्षेत्रवासियों ने सड़क पर शव रखकर चार घंटे से अधिक समय तक चक्का जाम करके विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाइश देकर चक्का जाम खुलवाया।

उन्होंने परिजनों और क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री श्री सारंग ने कहा कि अन्ना नगर क्षेत्र का एक युवा नशामुक्ति केंद्र में भर्ती था, लेकिन नशामुक्ति केंद्र की लापरवाही के कारण वह आज हमारे बीच नहीं रहा। परिजनों द्वारा यहाँ चक्का जाम किया गया था, जिसे हमने समझाइश देकर खुलवाया है। पुलिस प्रशासन को तत्काल एवं सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी दोषी बच न सके। संबंधित नशामुक्ति केंद्र को बंद किया जाएगा तथा उसके संचालक के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मंत्री श्री सारंग ने पुलिस प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रकरण की हर पहलू से गंभीरता पूर्वक जांच की जाए तथा यदि नशामुक्ति केंद्र की लापरवाही अथवा किसी प्रकार की आपराधिक संलिप्तता सामने आती है तो दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एस. चंद्रू पिछले चार दिनों से अवधपुरी स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती था। बीती गुरुवार रात्रि को केंद्र परिसर के बाथरूम में युवक के फांसी लगाने की सूचना सामने आई। वहीं परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय

रायपुर। विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किए बांसिया में संत गोविंद गुरु की धूणी के दर्शन

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने डूंगरपुर दौरे के दौरान बांसिया स्थित...

डूंगरपुर में सीए भजनलाल शर्मा की मॉर्निंग वॉक, ग्रामीणों से संवाद और बैडमिंटन खेलकर जीता दिल

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह डूंगरपुर जिले के ऐतिहासिक गांव धम्बोला...

पंजाब के जल संकट और अधिकारों पर अमृतसर में महामंथन: रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल के साथ शाम 7 बजे बैठक करेंगे सीएम भगवंत मान

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान राज्य के जल...

More like this

मप्र में सरकारी भर्ती प्रक्रिया बदलेगी, अब ईएसबी के जरिए होगी अधिकांश भर्तियां

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में अब तक का सबसे...

मप्र में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर तेल कंपनियों की सख्ती, बड़ी खरीद पर देनी होगी पूरी जानकारी

भोपाल। मप्र में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मांग और औद्योगिक क्षेत्रों में तेल की अवैध...

एमपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एक ही थाने में 5 साल से ज्यादा नहीं रह सकेंगे पुलिसकर्मी, 5 जून तक जारी होंगे तबादला...

भोपाल। मप्र पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता लाने के लिए पुलिस मुख्यालय...