भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल से शनिवार को अपनी लंबी और गौरवशाली सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए 9 कर्मचारियों को एक सादे एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर भेल इंजीनियर अधिकारी एसोसिएशन, भोपाल के पदाधिकारियों और साथियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके सुखद, समृद्ध, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
समारोह में विशेष रूप से उपस्थित एसोसिएशन के चेयरमैन व पूर्व पार्षद महेश मालवीय तथा अध्यक्ष आरके खरे ने सेवानिवृत्त साथियों के योगदान की सराहना की। पदाधिकारियों ने बताया कि महेश मालवीय के कुशल नेतृत्व में एसोसिएशन पिछले 26 से अधिक वर्षों से लगातार हर महीने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सम्मान में इस विदाई सिलसिले का आयोजन करता आ रहा है, जो कि भेल परिवार के आपसी जुड़ाव और परंपरा का एक अनूठा उदाहरण है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आज अपनी सेवा अवधि पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले सम्मानित साथियों में मुख्य रूप से शामिल रहे: श्रीमती नम्रता पी. विलियम,श्रीमती नलिनी राव, जीआर साहू,एच एक्का,पी. उनीथन,एके बंगाले, राजू मालवीय, श्री पिल्लई,एके बाजला कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस विदाई समारोह में एसोसिएशन के अन्य सदस्य, भेल के अधिकारी और कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर अपने वरिष्ठ साथियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
