21.8 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeभोपालहनी ट्रैप-2 से हिला सियासी और प्रशासनिक गलियारा: रसूखदारों के 100 से...

हनी ट्रैप-2 से हिला सियासी और प्रशासनिक गलियारा: रसूखदारों के 100 से ज्यादा वीडियो मिले

Published on

भोपाल। मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर एक बार फिर देश के सबसे चर्चित और बड़े ‘हनी ट्रैप’ मामले के केंद्र में आ गई है, जिसने साल 2019 के कुख्यात हनी ट्रैप कांड की यादें ताजा कर दी हैं। ‘हनी ट्रैप-2’ की गूंज इस समय मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात से लेकर दिल्ली के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों तक सुनाई दे रही है।

मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड श्वेता विजय जैन, रेशू चौधरी और अलका दीक्षित से पुलिस और जांच एजेंसियों की पूछताछ में लगातार ऐसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिसने कई सफेदपोशों, अफसरों और बड़े उद्योगपतियों की नींद उड़ा दी है। पुलिस को मुख्य आरोपी रेशू चौधरी के मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस से 100 से ज्यादा बेहद आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। ये वीडियो अलग-अलग राज्यों के बड़े नेताओं, शीर्ष अधिकारियों और नामी बिजनेसमैन के हैं।

गिरोह इन वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर अब तक करोड़ों रुपये वसूल चुका है और कई अन्य रसूखदारों से करोड़ों के नए सौदे करने व वीडियो को ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में था। जांच में सामने आया है कि यह पूरा रैकेट बेहद कॉरपोरेट और प्लांड तरीके से चलाया जा रहा था। गिरोह की मुख्य सूत्रधार भोपाल निवासी श्वेता विजय जैन जेल से बाहर आने के बाद पूरा नेटवर्क ऑपरेट कर रही थी। श्वेता खुद सीधे सामने आने के बजाय रेशू चौधरी को टारगेट फंसाने के निर्देश और बकायदा ट्रेनिंग देती थी। रेशू अपने संपर्कों के जरिए रसूखदारों को जाल में फंसाती थी और फिर उनकी पूरी प्रोफाइल और कमजोरियों की जानकारी श्वेता को देती थी, जिसके आधार पर ब्लैकमेलिंग की रणनीति तैयार होती थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब में शुरू हुई आवारा कुत्तों को पकड़ने की मुहिम

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की 'इंसानियत' बनाए रखने की अपील चंडीगढ़।...

More like this

मान सिंह विसेन ने संभाली अपना दल (एस) मध्य प्रदेश की कमान

भोपाल। अपना दल (सोनेलाल) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह विसेन ने मध्य प्रदेश...

पुरुषोत्तम मास पर दादाजी धाम मंदिर में गूंजेंगे भक्ति के स्वर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल 'श्री दादाजी...