24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभोपालचाय-नाश्ता व्यापारी से अड़ीबाजी और मारपीट करने वाला शातिर बदमाश रॉबिन चढ़ा...

चाय-नाश्ता व्यापारी से अड़ीबाजी और मारपीट करने वाला शातिर बदमाश रॉबिन चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published on

भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर थाना इलाके में चाय-नाश्ता होटल संचालक से जबरन शराब पीने के लिए अड़ीबाजी करने और पैसे न देने पर बेरहमी से मारपीट करने वाले तीसरे फरार आरोपी रॉबिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी के डर से शहर छोड़कर भाग गया था और वापस लौटकर अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग ठिकानों पर रह रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे सुभाष नगर क्षेत्र से दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि इस मामले के दो सह-आरोपियों को पुलिस वारदात के तुरंत बाद ही जेल भेज चुकी है।

अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि मिनाल गेट नंबर 01 के पास चाय-नाश्ता दुकान चलाने वाले रितेश अग्रवाल के साथ बीते साल 15 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी गौरव ठाकुर, रवि शर्मा और रॉबिन राय चौधरी ने व्यापारी पर जबरन शराब पिलाने के लिए रुपयों का दबाव बनाया था। जब रितेश ने पैसे देने से इनकार किया, तो तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अपराध क्रमांक 493/25 दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुए गौरव और रवि शर्मा को तभी गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन रॉबिन फरार होने में कामयाब रहा था।

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी रॉबिन राय चौधरी (27) पिता डी.एन.राय चौधरी, मूल रूप से जहांगीराबाद के आबकारी कैम्पस का रहने वाला है और बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रॉबिन एक शातिर और आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ वर्ष 2012 से लेकर 2025 के बीच भोपाल के ऐशबाग, अशोका गार्डन, गोविन्दपुरा, एमपी नगर, जहांगीराबाद और अयोध्या नगर थानों में अड़ीबाजी, आर्म्स एक्ट, मारपीट, अवैध वसूली और छेड़छाड़ जैसे कुल 13 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस अड़ीबाज बदमाश को दबोचने में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विजय सिंह कर्चुली, सुदील देशमुख, सउनि मनोज कछवाहा, अजीम शेर खान, प्रधान आरक्षक अमित व्यास, बृजेश सिंह, रूपेश जादौन, अतुल कुमार सिंह और दिनेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

डिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा ‘एडवांस’ केंद्र, हर साल ₹26.80 करोड़ की चपत

भोपाल। राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का सबसे बड़ा और 'नेक्स्ट लेवल'...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला यासीन मलिक गिरफ्तार, कोहेफिजा पुलिस की कार्यवाही

भोपाल। राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने...