20.8 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभोपालसहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने किया था शुभारंभ, अंतिम दिन एमएसएमई कमिश्नर...

सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने किया था शुभारंभ, अंतिम दिन एमएसएमई कमिश्नर दिलीप कुमार और भोपाल चैम्बर अध्यक्ष गोविंद गोयल रहे मौजूद

Published on

तीन दिवसीय महा एक्सपो का भव्य समापन, मंत्रियों और प्रबुद्ध जनों ने की सहभागिता

भोपाल। राजधानी में आयोजित तीन दिवसीय महा एक्सपो का भव्य समापन हो गया है। व्यापार, उद्योग और सहकारिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस भव्य एक्सपो में तीन दिनों तक विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों, मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा रहा। आयोजन समिति द्वारा एक्सपो में पधारे सभी अतिथियों, व्यापारियों और आगंतुकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है।

तीन दिवसीय इस विशेष आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वास कैलाश सारंग जी (सहकारिता एवं खेल मंत्री, मध्य प्रदेश शासन) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया था। एक्सपो के दूसरे दिन इन्द्र सिंह परमार (उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग मंत्री) कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने एक्सपो परिसर का भ्रमण कर वहाँ लगाए गए एक-एक स्टाल का बारीकी से अवलोकन किया और प्रदर्शित किए गए उत्पादों व तकनीकों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

महा एक्सपो के अंतिम दिन समापन सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय दिलीप कुमार (एमएसएमई इंडस्ट्रीज कमिश्नर) एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गोविंद गोयल (अध्यक्ष, भोपाल चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) उपस्थित रहे। अतिथियों ने इस तरह के आयोजनों को लघु और मध्यम उद्योगों के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर एक्सपो के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी गई और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टाल संचालकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गौड़ ने बताया कि यह एक्सपो प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाला मंच साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय उद्योगों को देशभर की नवीनतम तकनीकों, मशीनरी एवं निवेश संभावनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह आयोजन “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त करते हुए मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश, तकनीकी नवाचार एवं रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

डिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा ‘एडवांस’ केंद्र, हर साल ₹26.80 करोड़ की चपत

भोपाल। राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का सबसे बड़ा और 'नेक्स्ट लेवल'...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला यासीन मलिक गिरफ्तार, कोहेफिजा पुलिस की कार्यवाही

भोपाल। राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने...