24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभोपालडिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा 'एडवांस' केंद्र,...

डिजिटल मॉनिटरिंग फेल: भोपाल बना बिजली चोरी का सबसे बड़ा ‘एडवांस’ केंद्र, हर साल ₹26.80 करोड़ की चपत

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश में बिजली चोरी का सबसे बड़ा और ‘नेक्स्ट लेवल’ एडवांस केंद्र बन चुका है। यहाँ के शातिर चोर बिजली कंपनी की हाईटेक स्मार्ट ग्रिड और डिजिटल मॉनिटरिंग तकनीक को धता बताकर संगठित रूप से बिजली चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शहर में हर साल बिजली चोरी के औसतन 7,160 मामले सामने आ रहे हैं, जिससे बिजली कंपनी को प्रति वर्ष ₹26.80 करोड़ का भारी आर्थिक फटका लग रहा है। हाल ही में विजिलेंस टीमों द्वारा की गई जांच में कोलार, करोंद, अयोध्या बायपास और फार्महाउस बेल्ट में चौंकाने वाले संगठित तकनीकी अपराध पकड़े गए हैं।

शातिर चोरों ने सीधे पकड़े जाने से बचने के लिए पक्की दीवारों के भीतर और फर्श के नीचे अंडरग्राउंड केबल चुनवा रखी है। चेकिंग के दौरान एक परिसर में बिना मीटर, सीधे सर्विस लाइन से 6 एसी, 3 गीजर, 8 फ्रीजर और 41 पंखे अवैध रूप से चलते पाए गए। अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी जानकार लोग अब डिजिटल मीटर की पीसीबी (सर्किट), न्यूट्रल वायर और सेंसर से छेड़छाड़ कर रहे हैं, जो विभाग के लिए सिरदर्द बन चुका है।

चोरों की इस हाईटेक तकनीक में सेंध लगाने के लिए बिजली कंपनी की विजिलेंस टीम ने भी अब पारंपरिक तौर-तरीकों से तौबा कर ली है। जांच टीमों को अब सामान्य भौतिक चेकिंग के बजाय थर्मल स्कैनर (जो दीवारों के भीतर छिपी गर्म केबल को भांप लेता है), लोड एनालिसिस और डिजिटल डेटा मिलान जैसी आधुनिक तकनीकों का सहारा लेना पड़ रहा है।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, 11 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम

भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 पर पहुँचा, प्रदेश के प्रमुख शहरों में...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाला यासीन मलिक गिरफ्तार, कोहेफिजा पुलिस की कार्यवाही

भोपाल। राजधानी की कोहेफिजा थाना पुलिस ने जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करने...